×

Doctor Viral Video: भगवान बनकर आये डॉक्टर, देखें कैसे बचाई नवजात की जान

Doctor Viral Video: डॉक्टर हर बार अपने काम से हमें यह यकीन दिला ते हैं कि वह धरती पर एक भगवान का फरिश्ता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 23 Sep 2022 12:37 PM GMT
X

Doctor Viral Video: अक्सर डॉक्टर्स को भगवान का नाम दिया जाता है। लेकिन उन्हें ये नाम युही नहीं दिया जाता है उनका काम और उनकी पहचान उन्हें यह दर्जा दिलाती है। आपने अक्सर उनके बहादुरी के किस्से तो सुने ही होंगे। मरते हुए इंसान में जान डाल देते हैं, किसी का बिगड़ा हुआ घर सुधार देते हैं, तो किसी के रोते हुए चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। डॉक्टर हर बार अपने काम से हमें यह यकीन दिला ते हैं कि वह धरती पर एक भगवान का फरिश्ता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने एक नवजात शिशु को भगवान बनकर बचाया है।

मुंह से सास देकर बचाई नवजात शिशु की जान

यह घटना आगरा की एक डॉक्टर की है। जिसने नवजात शिशु को 7 मिनट तक माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन दे कर उसकी जान बचाई। दरहसल ये वीडियो मार्च का है लेकिन फिर से सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। डॉ सुरेखा चौधरी ने यह साबित कर दिया है कि डॉक्टर भगवान का ही रूप होते हैं। बता दे कि इस घटना में एक छोटी बच्ची का जन्म होता है लेकिन जन्म होने के बाद भी उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी उसे ऑक्सीजन भी दिया गया। लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई जिसके बाद डॉ सुरेखा ने खुद बच्ची को 7 मिनट तक अपने मुंह से सास दी और उसकी जान बचाई।

यूजर्स ने किया डॉ को सलाम

इस वीडियो को पुलिस कर्मी सचिन कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसपर उन्होंने डॉ को सलामी देते हुए कैप्शन दिया है। यूजर्स भी डॉ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पुलिस कर्मी सचिन कौशिक ने बताया की यह वीडियो वायरल भी हो जाएगा उन्होंने ये सोचा भी नहीं था उन्होंने अपनी पहली पोस्ट पर डॉ का नाम भी गलत लिख दिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट पर डॉ का नाम सुलेखा लिख दिया था, फिर पुलिस कर्मी सचिन कौशिक ने दूसरी पोस्ट पर उनका नाम सही करके लिखा। यूजर्स ने कहा हमें हमारे देश के ऐसे महान डॉक्टर्स पर गर्व है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story