×

Video Viral: बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को शादी के जोड़े में देख कर दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

Trending Video Viral: वायरल वीडियो में आप रसोई में बुजुर्ग को देख सकते हैं जब वह अपनी पत्नी को दुल्हन के कपड़े पहने सोफे पर बैठा देखते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 15 Nov 2022 12:42 AM GMT
X

Elder Man Video(video-social media)

Trending Video Viral: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कभी बच्चों के वीडियो देखने को मिलते हैं तो कभी बुजुर्ग व्यक्ति के वीडियो देखने को मिलते हैं। क्योंकि यूजर्स इनके वीडियो देखना बेहद पसंद करते हैं। अक्सर बुजुर्ग लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं। परन्तु आज कल बुजुर्ग और बच्चे इस चीज में सबसे आगे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बुजुर्ग लोगों का कपल गोल ज्यादा देखने को मिलता है। हाल ही में एक ऐसा ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दादा जी दुल्हन के जोड़े में दादी को देख कर बहुत ही प्यारा रिएक्शन देते हैं।

बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी को फिर से दुल्हन बना देख हो जाते खुश, जोर-जोर से बचाते हैं ताली

वायरल वीडियो में आप रसोई में बुजुर्ग को देख सकते हैं जब वह अपनी पत्नी को दुल्हन के कपड़े पहने सोफे पर बैठा देखते हैं। तो वह उनके पास जाते ही मुस्कुराने और ताली बजाने लगते हैं। वह उसके करीब जाते हैं और उनका दुपट्टा भी ठीक करते हैं। दरअसल सारे घर वाले मिलकर अपनी दादी को फिर से दुल्हन का जोड़ा पहनाते हैं। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति उन्हें देखते हैं और खुश हो जाते हैं। वह उनके पास जाते हैं, फिर उनका दुपट्टा भी सही करने लगते हैं। इसके बाद सभी घर वाले उनकी नजर उतारने लगते हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लाइफ में कुछ भी करों पर चेहरे पर हमेशा ऐसे ही मुस्कान रखनी चाहिए, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अपनी पत्नी का सम्मान सभी को ऐसे ही करना चाहिए, बुजुर्ग व्यक्ति इतने साल बाद भी अपनी पत्नी से ऐसे ही प्यार करते हैं। सभी यूजर वीडियो पर दिल वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story