×

Dance Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने किया अपनी पत्नी के लिए मजेदार डांस, वीडियो देख कर आ जाएगा आनंद

Dance Video: वायरल वीडियो में पहले एक बुजुर्ग महिला चेयर पर बैठी होती है। फिर बुजुर्ग व्यक्ति महिला के लिए अचानक से डांस करने लगते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Nov 2022 11:06 AM GMT
X

Elderly Man Dance Video(video-social media)

Elderly Man Dance Video: सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो वायरल होते हैं। आज कल बुजुर्ग लोगों के भी वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह कभी अपना डांस दिखाते हैं तो कभी अपने बच्चों को डाटते हैं। इनके कुछ फनी वीडियो भी होते हैं। जिसे देख कर तो मजा ही आ जाता है। बुजुर्ग लोग भी बच्चों की तरह हो जाते हैं। वह यह भूल जाते हैं कि उनकी उम्र क्या है और एन्जॉय करते हैं अपने परिवार के साथ, सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आपको यह यकीन हो जाएगा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

दादाजी ने किया अपनी पत्नी के लिए डांस, दुनिया को बताया प्यार करो तो उम्र भर निभाओं, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में पहले एक बुजुर्ग महिला चेयर पर बैठी होती है। फिर बुजुर्ग व्यक्ति महिला के लिए अचानक से डांस करने लगते हैं। वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए डांस करते हैं। वीडियो में जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति डांस करने लगते हैं। तो उनकी पत्नी हंसने लगती है और हंसते हुए अपने पति को मजाक में मारती है। इन दोनों को देख कर ऐसा लग रहा है। जैसे दोनों पति-पत्नी तो है ही इसके अलावा बहुत अच्छे दोस्त भी है। व्यक्ति का डांस भी कमाल का है। फुल एक्सप्रेशन के साथ बुजुर्ग व्यक्ति डांस कर रहे हैं। इनका डांस देख कर तो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए, बहुत ही क्यूट वीडियो है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा उम्र सिर्फ एक संख्या है और एक बुजुर्ग व्यक्ति का अपनी पत्नी के लिए ऊर्जावान नृत्य करने का यह वीडियो बस यही साबित करता है। वीडियो पर अब तक 28 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं। यही वास्तविक युगल लक्ष्य हैं, आपको बस अपने साथी के साथ अपने जीवन को दिलचस्प बनाए रखने की आवश्यकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्यूट कपल, सभी यूजर्स बुजुर्ग व्यक्ति के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story