×

Dance Video: बुजुर्ग महिला ने किया नेहा कक्कड़ के गाने पर कमाल का डांस, वीडियो वायरल

Dance Video: वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 12 लकड़े पर कमाल का डांस कर रही है। वह सॉन्ग के लिरिक्स के हिसाब से अपने डांस स्टेप कर रही है। जो कि बहुत ज्यादा कमाल लग रहे हैं, महिला का लुक एक दम देसी है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Dec 2022 7:01 AM GMT
Dance Video
X

Dance Video(video-social media)

Dance Video: हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग बारा लड़के, काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बहुत से लोगों को ये सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है तो कई लोग इस गाने के ऊपर रील्स भी बना रहे हैं। सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है, जिस भी व्यक्ति का डांस नेहा कक्क़ड को पसंद आ रहा है। वह उनकी वीडियो अपने ऑफिसियल अकाउंट पर शेयर भी कर रही है। हाल ही में इस सॉन्ग पर बुजुर्ग महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने नेहा कक्कड़ के द्वारा गाए गाने 12 लकड़े पर ताबड़तोड़ डांस किया है।

नेहा के सॉन्ग 12 लकड़े पर महिला ने लगाए जमकर ठुमके, साथ में दिए मजेदार एक्सप्रेशन

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 12 लकड़े पर कमाल का डांस कर रही है। वह सॉन्ग के लिरिक्स के हिसाब से अपने डांस स्टेप कर रही है। जो कि बहुत ज्यादा कमाल लग रहे हैं, महिला का लुक एक दम देसी है। जिसमें वह अच्छी लग रही है, डांस के साथ महिला जबरदस्त एस्प्रेशन भी दे रही है। नेहा को महिला का डांस बहुत पसंद आ रहा है, बुजुर्ग महिला बहुत अच्छी डांसर है। वह अपने अकाउंट पर मजेदार डांस के वीडियो शेयर करती रहती है। जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं, ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

इस मजेदार वीडियो को नेहा कक्क़ड ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा हा आहा आहा साज खान 12लड़के ट्रेंड कर रहा है और सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है टोनी कक्क़ड आप सबसे अच्छे हैं। वीडियो पर अब तक 661,785 लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा आंटी जी जवानी में डांसर थे शायद बहुत अच्छा डांस है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वा आंटी आपने तो हर किसी को फ़ैल कर दिया डांस के मामले में बहुत अच्छा डांस है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story