बुजुर्ग महिला की न्याय की गुहार, सौतेले बेटों ने 30 करोड़ की प्रापर्टी पर कब्जा कर निकाला घर से बाहर

Aligarh News: अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय का मामला सामने आया है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एसएसपी को चेतावनी दे डाली है

Lakshman Singh Raghav
Published on: 10 April 2025 4:44 PM IST
X

Aligarh News: अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय का मामला सामने आया है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एसएसपी को चेतावनी दे डाली है और कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला। तो वह एसएसपी कार्यालय पर ही जान दे देगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला रामवती गौतम अलीगढ़ के कोतवाली खैर क्षेत्र के मोहल्ला सिकरवार की रहने वाली है। शादी के बाद उनकी तीन बेटियां हुई। जिसके चलते उनके पति ने दूसरी शादी कर डाली। दूसरी पत्नी से उनके तीन लड़के हुए। जिन्होंने बुजुर्ग महिला के हिस्से में आने वाली 30 करोड़ की पूरी प्रोपर्टी हथिया ली। और अब उनको घर में रहने तक नहीं दे रहे हैं। और तो और वह बुजुर्ग विधवा महिला को मारना चाहते हैं। इसका लिखित शिकायती पत्र आज बुजुर्ग विधवा महिला ने एसएसपी को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी भी दे डाली है। कि उन्हें न्याय नहीं मिला। तो वह एसएसपी कार्यालय पर ही आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story