×

Elephant Video Viral: हाथी ने खाए मजे लेते हुए गोलगप्पे, वीडियो देख कर हो जाएगा दिल खुश

Elephant Video Viral: हाथी को हमेशा बहुत सारी चीजे खाते हुए देखा होगा और उसका शरीर बहुत विशाल होने के कारण हमेशा ज्यादा ही खाता है। लेकिन क्या आपने कभी हाथी को गोलगप्पे खाते हुए देखा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 12 Oct 2022 6:37 AM GMT
X

elephant viral video(video-social media)

elephant viral video:गोलगप्पों का तो हर कोई दीवाना होता है। पानीपूरी की दुकान पर हर समय लोग पानीपूरी खाने के लिए खड़े रहते हैं। कहा जाता है कि गोलगप्पे लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। लेकिन शायद इंसानों की साथ-साथ अब गोलगप्पे जानवरों के भी मनपसंद हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पानीपूरी खाते हुए जानवरों के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जहां पहले गाय का गोलगप्पे खाता हुआ वीडियो में देखा गया था तो अब एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बड़े स्वाद लेते हुए गोलगप्पे खा रहा है।

चटकारे लेते हुए खाए गोलगप्पे

हाथी को हमेशा बहुत सारी चीजे खाते हुए देखा होगा और उसका शरीर बहुत विशाल होने के कारण हमेशा ज्यादा ही खाता है। लेकिन क्या आपने कभी हाथी को गोलगप्पे खाते हुए देखा है। इस वायरल वीडियो में हाथी रस्ते में रुक कर गोलगप्पे के ठेले से पानीपूरी खा रहा है। हाथी बड़े ही चटकारे लेते हुए गोलगप्पे खा रहा है एक मुंह में जाते ही दूसरे के लिए फटा फट मुहं खोल रहा है। वहां मौजूद सभी लोग हाथी को गोलगप्पे खाता देख हैरान हो जाते हैं। सभी लोग हाथी का वीडियो बनाने लगते हैं। लेकिन हाथी को किसी से कोई मतलब नहीं होता है वह मजे से अपने गोलगप्पे एन्जॉय करता है। वीडियो देख कर तो हर किसी का दिल खुश हो जाए

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

हाथी के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर _whatsinthenews नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हाथी तो पुरे गोलगप्पे खा जाएगा उसका दो तीन गोलगप्पों से कुछ नहीं होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वीडियो देख कर तो दिल खुश हो गया ऐसा पानीपूरी लवर हाथी तो पहली बार देखा है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story