×

Baghpat News: यमुना नदी के बीचो-बीच गैस पाइपलाइन फटी, मचा हड़कंप

Baghpat News: आलाधिकारी मौके पर पहंुचे और डीएम को सूचना दीे तो डीएम ने तत्काल गैस सप्लाई को बंद कराया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Paras Jain
Published on: 26 July 2023 5:25 AM GMT
X

Baghpat News: यमुना नदी के बीचो बीच में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की गैस पाइपलाइन फट गई जिससे यमुना नदी में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने इस घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर तत्काल जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के गांवों के लोगों को अटर्ल किया। इस मामले की जानकारी तुरंत गैस कम्पनी के संबंधित अधिकारियों को दी गई। गाजियाबाद जिलाधिकारी से समर्पक कर गैस पाइप लाइन की सप्लाई को बंद कराया गया। गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मामला छपरौली थाना क्षेत्र के जागस गांव के निकट यमुना नदी का है। गैस पाइप लाइन की सप्लाई को बंद करा दिया गया है।

Paras Jain

Paras Jain

Next Story