×

Raebareli News: वीडियो में देखिए, इतना बड़ा अजगर! ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Raebareli News: वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जिसने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम सांप की जांच कर उसे उसके प्राकृतिक परिवेश में छोड़ देगी।

Narendra Singh
Published on: 8 Aug 2023 5:12 PM GMT
X

Raebareli News: जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के पास विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यहां रिलायंस के टावर के पास अचानक विशालकाय अजगर को राहगीरों ने देखा। सूचना मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई लेकिन कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। गांव के कई लोग दहशत से अपने घरों में ही दुबक गए। उधर, ग्रामीणों ने स्थानीय सर्प के जानकार लोगों को पास के गांव से बुला। जिन्होंने हिम्मत दिखाते हुए इस करीब 12 फुट अजगर को काबू में कर लिया। उसे बोरे में भर दिया गया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जिसने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम सांप की जांच कर उसे उसके प्राकृतिक परिवेश में छोड़ देगी।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story