×

Video Viral: आपके दिल को छू जाएगा दादा-पोती का ये प्यार भरा वीडियो, अब तक देख चुके हैं 17 मिलियन लोग

Video Viral: वायरल वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची है वह अपने दादा के साथ वीडियो बना रही है और बोलती है कि ये मेरे दादा है। उसके बाद वह अपने दादा को देखती है लेकिन दादा को कुछ समझ नहीं आता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 6 Oct 2022 7:11 AM GMT
X

Grandfather-Granddaughter Cute Video:दादा-दादी हो या चाहे नाना-नानी इनके साथ एक बहुत प्यारा रिश्ता होता है। इनके साथ बैठ के बात करने में भी काफी मजा आता है। बुड्ढे होने के बाद ये भी कुछ बच्चों वाली हरकते करते हैं। जिनसे ये और भी ज्यादा क्यूट लगते हैं। मां बाप से भड़कर ये हमें प्यार करते हैं। हमारे बुरे या अच्छे समय में हमेशा साथ निभाते हैं। सोशल मीडिया पर इनके बहुत क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत जम कर वायरल हुआ था। भाई-बहन का वीडियो जिसमें वह अपने आप को भाई-बहन बता रहे हैं। इसी वीडियो को इस बच्ची ने अपने दादाजी के साथ रीक्रिएट किया है। जो कि बहुत प्यारा लग रहा है।

दादा-पोती की जुगलबंदी

वायरल वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची है वह अपने दादा के साथ वीडियो बना रही है और बोलती है कि ये मेरे दादा है। उसके बाद वह अपने दादा को देखती है लेकिन दादा को कुछ समझ नहीं आता है। उसके बाद वह धीरे से अपने दादा को कहती है कि आप बोलो ये मेरी पोती है। फिर दादा बोलते हैं ये मेरी पोती है। दादा ये बोलते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं। उसके बाद बच्ची बोलती है। ये मेरे दादा है और मैं इनकी पोती हूं ये बोलते हुए दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। छोटी बच्ची के इस वीडियो ने तो सभी का दिन बना दिया।

यूजर्स ने भी पसंद किया वीडियो

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक मिलियन व्यूज मिले हैं , वीडियो को बच्ची ने खुद अपने ऑफिसियल अकाउंट _themikudhasu01 से शेयर किया है। करोड़ो लोगों ने वीडियो को देखा है और वीडियो पर अपने कमेंट्स भी शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा ये वीडियो बहुत ही प्यारा है इसको देख कर तो मुझे अपने दादा की याद आ गई, वहीं दूसरे ने लिखा ये वीडियो बहुत ही ज्यादा क्यूट है। वीडियो देख कर तो आज का दिन अच्छा हो गया। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story