×

Girl Danced Video: फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में मेट्रो में ठुमके लगाती लड़की, लेकिन अब वीडियो पर उठाए सवाल

Girl Danced in Metro Video: आपने कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे, कुछ अपने स्टूडियो में डांस करके वीडियो बनाते हैं।

Anjali Soni
Published on: 22 Sep 2022 4:15 PM GMT
X

Girl Danced in Metro Video

Girl Danced in Metro Video: सोशल मीडिया पर आजकल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए न जाने लोग क्या-क्या करते हैं। लेकिन कुछ फेमस हो जाते हैं तो कुछ बहुत बार कोशिश करके भी हार जाते हैं। आजकल लोग वायरल होने के लिए एक्टिंग से भरे वीडियो बनाते हैं, डांस करते हुए वीडियो बनाते हैं, तो कई अपनी अन्य खूबी दिखाते हैं। जो वीडियो यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आता है। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल करने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सोशल मीडिया पर आपने डांस के बहुत वीडियो देखे होंगे। जिसमें सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है पब्लिक डांस, ऐसा ही डांसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पब्लिक प्लेस पर किया डांस

आपने कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे, कुछ अपने स्टूडियो में डांस करके वीडियो बनाते हैं। तो कुछ अपने घर में डांस वीडियो बनाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह मेट्रो में डांस कर रही है। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, वीडियो में देखा जा रहा है। कि लड़की का वीडियो उसको सहेली बना रहीं है। और इस वीडियो में पहले वीडियो बनाने वाली लड़की स्टार्ट बोलती है फिर दूसरी लड़की मेट्रो में बेटे इतने सारे लोगों के सामने मजे से डांस करने लगती है। इनका यह वीडियो मेट्रो में बैठे हुए किसी व्यक्ति ने बनाया है। जो कि सोशल मीडिया पर छा गया है।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को थिनले भूटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा। वायरल वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। और यूजर वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा वा दीदी क्या डांस है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मेट्रो को तो छोड़ देती। तो वहीं एक ने तारीफ की और लिखा कि हर किसी के पास यह कॉन्फिडेंस नहीं होता है कि वह अपना हुनर सबके सामने दिखाए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story