×

Snake Video Viral: जब लड़की ने एक साथ कई सांपों को अपने हाथों से नहलाया, वीडियो देख फूल जाएगी सांसे

Snake Video Viral: सोशल मीडिया पर सांप के कई वीडियो सामने आते हैं, अक्सर सांप लोगों को डसते हुए इन वीडियो में दिखाई देता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 2 Oct 2022 12:18 PM GMT
X

Snake Bath Video Viral: आपने देखा होगा कि लोगों को जानवरों का भी बहुत शौक होता है। किसी को डॉग्स अच्छे लगते हैं तो किसी कैट.. जानवरों के प्रति लोगों की इतनी दीवानगी होती हैं कि वो इसके लिए कितने भी पैसे खर्च कर सकते हैं। और वो इन जानवरों को पालने के साथ इनकी देखरेख का भी पूरा ख्याल रखते हैं। कई लोग हाथी, घोड़ा और बंदर को भी बड़ी दिलचस्पी के साथ पालते हैं। वो खाना खिलाने से लेकर नहलाने तक का सारा काम बड़े चाव से करते हैं। सोशल मीडिया पर भी जानवरों के काफी वीडियो जमर सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन धरती पर एक ऐसा जीव है जिसको देखने मात्र से ही लोगों की कंपकंपी छूट जाती है। जी हां, हम बात कर रहे है सांप की.. सांप को पालना तो दूर लोग देखकर ही भयभीत हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वीडियो से रूबरू कराएंगे जिसको देखकर आपको शायद ही विश्वास हो....लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

सांपों को नहलाते महिला का वीडियो आया सामने:

सोशल मीडिया पर सांप के कई वीडियो सामने आते हैं, अक्सर सांप लोगों को डसते हुए इन वीडियो में दिखाई देता है। लेकिन अब जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसमें एक महिला बहुत सारे सांपो को नहलाते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर किसी को विश्वास नहीं हुआ। सांप वो जीव है सिर्फ उसके भय से इंसान की जान खतरे में जा सकती है। अगर वो काट ले तो सीधे व्यक्ति हॉस्पिटल पहुंच जाता है। लेकिन इस महिला को बिलकुल भी भय नहीं लगा। वो बड़े आराम से बिना भय के इनको नहला रही है। साँपों की संख्या देखकर भी आप हैरान रह जाएंगे। चलिए पहले आप इस वीडियो को देखिए....

जब यह महिला साँपों की नहला रही है तो सांप भी बड़े मजे के साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सांपो ने लड़की को किसी भी प्रकार का नुकसान तक नहीं पहुंचाया। बताते दी कि इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट Reddit पर शेयर किया है। लोग यह वीडियो देख हैरान रह गए है। इस वीडियो को देखकर किसी को भी इसकी सच्चाई पर विश्वास नहीं हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story