×

Jodhpur Viral Video: लड़की ने बनाई एक लाख से अधिक बार राम शब्द लिखकर राम दरबार पेंटिंग, वीडियो वायरल

Jodhpur Viral Video: वायरल वीडियो जोधपुर का है। जिसमें एक लड़की जिनका नाम डॉ. शिवानी मांडा है। यह जोधपुर कि एक कलाकार हैं। जिन्होंने एक लाख से अधिक बार राम शब्द लिखकर राम दरबार की पेंटिंग बनाई। जो कि दिखने में बेहद खूबसूरत है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 3 Nov 2022 8:32 AM GMT
X

Jodhpur Viral Video(video-social media)

Jodhpur Viral Video: हमारे भारत में बहुत से ऐसे लोग है जो अनोखे टैलेंट के साथ ही पैदा हुए है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं। जिसमें लोग कुछ ऐसा अलग करते हैं। जिसको देख कर वीडियो को लाइक करने का मन कर जाता है। कुछ अपने डांस से दीवाना करते हैं। तो कोई अपने गाने से तो कुछ अपने अलग अंदाज से लोगों को दीवाना करते हैं। ड्राइंग के भी बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें लोग अनोखे चित्र बनाते हैं। हाल ही में एक जौधपुर की रहने वाली एक लड़की की पेंटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की ने बनाई राम दरबार की अनोखी पेंटिंग, लिखा पेंटिंग में 1 लाख से अधिक बार राम का नाम

वायरल वीडियो जोधपुर का है। जिसमें एक लड़की जिनका नाम डॉ. शिवानी मांडा है। यह जोधपुर कि एक कलाकार हैं। जिन्होंने एक लाख से अधिक बार राम शब्द लिखकर राम दरबार की पेंटिंग बनाई। जो कि दिखने में बेहद खूबसूरत है। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की पेंटिंग को बनाने में कितनी मेहनत कर रही है। आप पेंटिंग को देख कर यह अनदाजा लगा सकते हो, कि इस पेंटिंग को बनाने में डॉ. शिवानी मांडा ने कितनी मेहनत की होगी और इससे पता चलता है कि यह एक कितनी बेहतरीन कलाकार है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस खूबसूरत पेंटिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 10 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आए है। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यहीं कला चाहिए अपने देश में, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत मेहनती लड़की है यह तो, सभी यूजर वीडियो पर जय श्री राम कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story