×

School Girl Video Viral: जान जोखिम में डाल, खतरनाक नदी को पार कर स्कूल जा रही लड़की, वीडियो देख कर रह जाएंगे दंग

School Girl Video Viral: वायरल वीडियो में एक लड़की स्कूल जाने के लिए नदी को पार करती है। हैरान करने की बात यह है कि वह नदी में बह गई तो उसकी जान भी जा सकती है। वह रसी की मदद से नदी को पार करती है। वह रसी को जोर से पकड़ लेती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 2 Nov 2022 2:15 PM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 8:18 AM GMT)
X

School Girl Video Viral(video-social media)

School Girl Video Viral: आज के समय में बच्चों को स्कूल जाना पसंद नहीं होता है। तो कुछ बच्चे ऐसे भी है जो अपनी गरीबी की वजह से स्कूल नहीं जा पाते हैं। तो कुछ ऐसे है जो बहुत मुसीबतों का सामना करके स्कूल जाते हैं। लेकिन स्कूल जरूर जाते हैं। क्योंकि हर बच्चे को अपना भविष्य बनाना होता है। आज के समय में स्कूल से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। जिनमे टीचर अपने अलग अंदाज से टीचर को पढ़ाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मेहनती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो स्कूल जाने के लिए इतनी मेहनत कर रही है।

स्कूल जाने के लिए लड़की ने डाली अपनी जान जोखिम में, इस तरह पार करी नदी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक लड़की स्कूल जाने के लिए नदी को पार करती है। हैरान करने की बात यह है कि वह नदी में बह गई तो उसकी जान भी जा सकती है। वह रसी की मदद से नदी को पार करती है। वह रसी को जोर से पकड़ लेती है। उसके बाद नदी के उस पार चली जाती है। लेकिन यह बेहद खतरनाक है और इसमें लड़की की जान भी जा सकती है। हम एक ऐसे देश में रहने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं जहां शिक्षा तक पहुंच अधिकांश के लिए उचित रूप से उपलब्ध है। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि आज भी स्कूल जाने के लिए बच्चे अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर @ValaAfshar ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 64.1k लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैंने अक्सर देखा है कि कैसे, सबसे गरीब देशों में, स्कूली बच्चे आमतौर पर बेदाग और साफ-सुथरे कपड़े पहने होते हैं, जैसा कि उनके परिवार संभाल सकते हैं। यह दर्शाता है कि वे शिक्षा को कितना महत्व और सम्मान देते हैं। मुझे स्कूल की पाठ्य पुस्तक में इस प्रकार की कहानियाँ याद हैं लेकिन पहली बार मैंने देखीं। यह बहादुर बच्चों के लिए डरावना है। उम्मीद है कुछ अच्छा करने के लिए यह सरकारी अधिकारियों तक पहुंचेगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story