×

Video Viral: बकरी ने बच्चों की तरह एन्जॉय करते हुए झूली स्लाइड, फिर जो हुआ, वीडियो देख कर हो जाएगा दिल खुश

Animals Video Viral: वायरल वीडियो में एक बकरी किसी घर के बाहार बनी हुई स्लाइड पर बच्चों की तरह झूला झूल रही है। उसे ऐसा करने में बेहद मजा आ रहा है। एक बार झूलने के बाद उसका मन नहीं भरता है। इसके बाद वह फिर से झूलने लगती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 22 Nov 2022 8:42 AM GMT
X

Goat Video Viral(video-social media)

Goat Video Viral: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इस स्ट्रेस फुल लाइफ में सभी लोग एन्जॉय करना भूल गए है। वहीं जानवर अपने जीवन को एन्जॉय करते हुए जीते हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं। जिससे वह खुद भी एन्जॉय करते हैं और इन्हे देख कर यूजर्स के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे अनेक वीडियो सामने आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बकरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी घर के बाहार बनी हुई स्लाइड पर झूल रही है।

बकरी ने घर के बाहार बनी स्लाइड पर मजे से किया एन्जॉय, वीडियो देख कर आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान

वायरल वीडियो में एक बकरी किसी घर के बाहार बनी हुई स्लाइड पर बच्चों की तरह झूला झूल रही है। उसे ऐसा करने में बेहद मजा आ रहा है। एक बार झूलने के बाद उसका मन नहीं भरता है। इसके बाद वह फिर से झूलने लगती है। वह बार बार ऐसा करती है, इस बकरी को देख कर तो सभी को अपना बचपन याद आ गया, वहीं इस वीडियो ने सबका दिन बना दिया। बकरी को देख कर ऐसा लग रहा है कि उसे दुनिया में किसी से मतलब नहीं है। उसे सिर्फ खुद से मतलब है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा जीवन के हर पल का आनंद लें, वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ऐसा है मेरी बेटी का रिएक्शन !!!! अगर वह स्लाइड करती है, तो वह पूरे दिन ऐसा कर सकती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा खुद की खुशी खुद ही ढूंड लेनी चाहिए इससे यह सिख मिलती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story