Animal Video Viral: बकरे ने किया घुटने टेक कर भगवान का ध्यान, वीडियो देख कर आप भी हो जाओगे हैरान

वायरल वीडियो में भगवान की आरती चल रही है। मंदिर में सभी भक्त भगवान की आरती में और भक्ति में लीन है। तभी वहां बकरा आता है और भगवान के सामने अपने घुटने टेक कर बैठ जाता है। सिर को भगवान के सामने जुखाए रखता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 11 Oct 2022 7:13 AM GMT
X

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी जानवर कुछ ऐसा करते हैं। जिसे देख कर आंखो पर विश्वास नहीं होता है। क्योंकि आज कल जानवर भी इंसानों की तरह ही सब कुछ कर सकते हैं। हम इंसान तो भगवान के मंदिर जाते ही है और पूजा भक्ति में ध्यान लगाते हैं। लेकिन क्या जानवर भी ऐसा कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगवान शिव की आराधना कर रहा है। उनके मंदिर जाकर सिर जुखाकर कर रहा है भगवान को प्रणाम।

घुटनों के बल बैठ कर किया भगवान का ध्यान

वायरल वीडियो में भगवान की आरती चल रही है। मंदिर में सभी भक्त भगवान की आरती में और भक्ति में लीन है। तभी वहां बकरा आता है और भगवान के सामने अपने घुटने टेक कर बैठ जाता है। सिर को भगवान के सामने जुखाए रखता है। जब तक आरती चलती है तब तक बकरा अपना सिर जुखाए रखता है। सभी इसे देख कर हैरान हो जाते हैं। क्योंकि ऐसा भगवान का भक्त तो आपने पहली बार ही देखा होगा। जो अपनी भक्ति में इतना लीन है। बकरे को देख कर ऐसा लगता है जैसे वह भगवान का सच्चा भक्त है। लेकिन आज से पहले बकरे को भगवान की भक्ति करते हुए आपने शायद ही देखा होगा।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को @Sanyasin_1 नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कानपुर : परमट मंदिर की घटना, बाबा आनंदेश्वर की आरती में बकरा घुटनों के बल बैठ गया, भक्तों के साथ शिवलिंग के सामने नतमस्तक...! वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पशु प्राणी भी इंसानों से ज्यादा समझदार है, ईश्वर सब जगह है जानते हुए भी गलत तरीके अपनाता है और पशु अपने ईश को पहचान लेता है और नतमस्तक हो जता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इंसानों को भी भगवान के लिए समय निकालना चाहिए बकरे से ही कुछ सीखना चाहिए। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story