×

Govinda Dance Video: सुपरस्टार गोविंदा ने दिखाया अपना जलवा, फिल्मफेयर अवार्ड्स पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

Govinda Dance Video: वायरल वीडियो फिल्मफेयर अवार्ड्स का है। जिसमें गोविंदा स्टेज पर अपने पॉपुलर गाने सोना कितना सोना है पर कमाल का डांस कर रहे हैं। उनका ऐसा अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला, वह आज भी डांस करते समय अपने कातिलाना एक्सप्रेशन दे रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 20 Nov 2022 5:51 AM GMT
X

Govinda Dance Video(video-social media)

Govinda Dance Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी टीवी एक्टर के तो कभी आम जनता के, यूजर्स वीडियोस को देखना बहुत पसंद करते हैं। वह अपने पसंदीदा एक्टर के वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोविंदा का अपना अलग ही फैन बेस हैं। वह जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो हमेशा कुछ अलग ही करते हैं। यह अपने डांस और एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस वीडियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।

गोविंदा ने किया अपने गाने सोना कितना सोना है पर जबरदस्त डांस, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वायरल वीडियो फिल्मफेयर अवार्ड्स का है। जिसमें गोविंदा स्टेज पर अपने पॉपुलर गाने सोना कितना सोना है पर कमाल का डांस कर रहे हैं। उनका ऐसा अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला, वह आज भी डांस करते समय अपने कातिलाना एक्सप्रेशन दे रहे हैं। स्टेज के सामने अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह गोविंदा के डांस को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। साथ में गोविंदा भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। वीडियो में उनका लुक भी काफी अच्छा लग रहा है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सुपरस्टार गोविंदा के वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए गोविंदा सर की रॉकिंग डांस परफॉर्मेंस, वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गोविंदा सर के डांस के सामने कोई दूर दूर तक नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या बात है गोविंदा की झलक सबसे अलग जोरदार जबरदस्त डांस, सभी यूजर्स गोविंदा के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story