×

Wedding Video Viral: दुल्हन को देखते ही अचानक से रोने लगा दूल्हा, वीडियो देख कर हो जाओगे भावुक

Wedding Video Viral: वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को स्टेज पर देखते ही रोने लग जाता है। जैसे ही दुल्हन तैयार होकर उसके सामने आती है तो उसे देखती ही दूल्हा बहुत खुश हो जाता है और ख़ुशी से उसकी आँखों में आंसू आ जाते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 28 Nov 2022 6:06 AM GMT
Emotional Video Viral
X

Emotional Video Viral(video-social media)

Wedding Video Viral: शादियों में तरह-तरह के रीती रिवाज होते हैं, जो बहुत यादे बनाते हैं। वह कभी मौज मस्ती वाले रिवाज होते हैं, तो कभी रुलाने वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े अनेक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देख कर यूजर्स को काफी मजा आता है, लेकिन यह वीडियो कभी-कभी बहुत इमोशनल भी होते हैं। जिसे देख कर है कोई इमोशनल हो जाता है। आपने शादियों में ज्यादातर दुल्हन को ही रोते हुए देखा होगा क्योंकि उन्हें अपने घर को छोड़ विदाई लेनी पड़ती है। परन्तु सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की जगह दूल्हा रोने लग जाता है।

शादी होने की ख़ुशी से दुल्हन के सामने रोने लगा दूल्हा, वीडियो देख कर आजाएंगे आंख से आंसू

वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को स्टेज पर देखते ही रोने लग जाता है। जैसे ही दुल्हन तैयार होकर उसके सामने आती है तो उसे देखती ही दूल्हा बहुत खुश हो जाता है और ख़ुशी से उसकी आँखों में आंसू आ जाते हैं। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के आंसू पूछने लगती है, और उसे चुप कराने लगती है। लेकिन दूल्हा शादी होने की ख़ुशी में इतना भावुक होता है कि आंसू रुकते ही नहीं है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस इमोशनल वीडियो को सोशल मीडिया पर @Gulzar_sahab नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा शादी के दिन सिर्फ लड़कियां ही नहीं खुशी के आंसू लड़कों के भी निकलते हैं। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं, यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा नसीबवालों को मिलता है ऐसा इंसान, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अरे दुनिया ने बना रखा है नियम...दुख और खुशी तो लड़कों को भी होता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story