×

Dance Video: शादी के मौके पर लड़कों के ग्रुप ने किया जबरदस्त डांस, देखे यह वायरल वीडियो

Boys Dance Video: वायरल वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये डांस वीडियो किसी शादी का है। सभी लड़कों ने डांस करते समय मिलते जुलते कपड़े ही पहने हैं। वह शाहरुख़ खान के गाने तुमसे मिलके दिल का जो हाल पर डांस कर रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 21 Nov 2022 5:52 AM GMT
X

Boys Dance Video(video-social media)

Boys Dance Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। शादी में कितनी भी रस्में क्यों न हो, लेकिन डांस कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होता है। शादियों के डांस के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी फनी तो कभी इमोशनल ऐसे कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। परन्तु कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कुछ लोग ऐसा कमाल का डांस करते हैं। जिसे देख कर आनंद आ जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही कमाल के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़कों के डांस ने लड़कियों को भी छोड़ा पीछे, स्टेज पर लगा दी आग, वीडियो देख नाचने पर हो जाओगे मजबूर

वायरल वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये डांस वीडियो किसी शादी का है। सभी लड़कों ने डांस करते समय मिलते जुलते कपड़े ही पहने हैं। वह शाहरुख़ खान के गाने तुमसे मिलके दिल का जो हाल पर डांस कर रहे हैं। वह डांस करते समय कमाल के एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। साथ में उनके डांस मूव्स भी कमाल के है। सभी लड़के ताल मेल के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि लड़के डांस करते समय बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। आस पास के लोग लड़कों का वीडियो भी बना रहे हैं।

वायरल वीडियोBoys Dance VideoBoys Dance Video

इस मजेदार डांस के वीडियो को instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा ऊर्जावान नृत्य, वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस गाने पर इससे अच्छा डांस हो ही नहीं सकत था अमेजिंग, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अच्छा डांस कर रहे हैं आप सभी लड़के बहुत अच्छा डांस कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story