Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में क्या असर डालेगा राम रहीम फैक्टर, किस पार्टी को होगा फायदा ?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के चुनाव में क्या असर डालेगा राम रहीम फैक्टर,अब यूपी में जमाया डेरा,किस पार्टी को होगा फायदा

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Oct 2024 3:06 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2024 3:42 AM GMT)
X

Haryana Assembly Election 2024: सियासत हों, समाज हों या ज़िंदगी सब में संयोगों का बहुत महत्व होता है। पर कई बार संयोग आप को चौंकाने लगते हैं। परेशान करने लगते हैं।संयोग को संयोग मानना आप के लिए मुश्किल हो जाता है। हम जो बात आज कर रहे हैं, वह हरियाणा के विधानसभा चुनाव और हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम की है। इन दोनों के बीच अजीब सा संयोग है। बाबा राम रहीम रेप और हत्या के मामले में बीस बीस साल की सजा काट रहे हैं। अभी तक उन्हें नौ बार पेरोल मिला है। आठ बार पेरोल उन्हें तब मिला जब हरियाणा में कोई कोई चुनाव रहा हो। राजस्थान का चुनाव रहा हो या पंजाब का चुनाव रहा हो। ऐसे में किसी को लिए यह मानना बहुत मुश्किल हो जाता है कि बाबा राम रहीम का पेरोल महज़ संयोग है। सिर्फ़ अदालती फ़ैसला है। इन दिनों बाबा राम रहीम को बीस दिन का पेरोल मिला हुआ है। हरियाणा के चुनाव चल रहे हैं। पाँच तारीख़ को हरियाणा में मतदान होगा। आठ तारीख़ को मतगणना होगी यानी नतीजे आयेंगे।

Admin 2

Admin 2

Next Story