×

Kullu Landslide Video:हिमाचल में कहर बरपा रही प्राकृतिक आपदा, कागज की तरह ढह गईं बहुमंजिला बिल्डिंगे, देखें भयावह वीडियो

Kullu Landslide Video: भूस्खलन का ताजा मामला गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद से आया। जनपद में बारिश के चलते एक साथ सात बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं।

Jugul Kishor
Published on: 24 Aug 2023 6:46 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 6:50 AM GMT)
X

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण लैंडस्लाइड और तबाही की घटनाएं देखने को मिल रही है। इस बार प्रदेश में तबाही देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि प्रकृति राज्य से नाराज चल रही है। भूस्खलन का ताजा मामला गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद से आया। जनपद में बारिश के चलते एक साथ सात बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में इस भयानक तबाही को साफ देखा जा सकता है। गनीमत रही कि मकान को समय रहते खाली किया गया अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।

26 सेकेंड में धराशायी हो गईं बहुमंजिला इमारतें

जानकारी के मुताबिक कुल्लू में स्थित बस स्टैंड के पास गुरवार को सात बहुमंजिला इमारतें सिर्फ 26 सेंकेंड में जमींदोज हो गईं है। बताया जा रहा है कि कि लागातार बारिश के चलते इन इमारतों में दरारें आ गई थी। जिसके कारण तीन दिन पहले ही इन सात बहुमंजिला इमारतों को खाली करवाया गया था। गुरुवार को सातों इमारतें एक साथ ढह गईं, जबकि एक बिल्डिंग पर अभी भी खतरा बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में 11 लोगों की मौत

बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। दावा किया जा रहा है कि राज्य में 122 सालों का रिकार्ड टूट गया है। हिमाचल के मंडी, शिमला और सोलन में पिछले 24 घंटों में बादल फटने की चार घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर 11 लोगों की मौत हो गई है। शिमला में कई सड़कों को एहतियातन के तौर पर बंद कर दिया गया है। शिमला में करीब 45 घरों को खाली करवाया गया है। राज्य में 538 रोड और तीन नेशनल हाईवे बंद चल रहे हैं। हिमाचल के हमीरपुर, मंडी, शिमला और सोलन में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story