TRENDING TAGS :
Video Viral: बेघर व्यक्ति ने केक काटकर बनाया कुत्तों का जन्मदिन, वीडियो देख हो जाओगे भावुक
Video Viral: वायरल वीडियो में एक बेघर व्यक्ति कुत्तों के साथ बैठा होता है। कुत्तों के सिर पर टोपी भी होती है। वह कुत्तों का जन्मदिन बनाने के लिए केक भी लाता है। फिर केक में वह मोमबत्ती लगाकर कर कुत्तों के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाता है।
Emotional Video Viral(video-social media)
Emotional Video Viral: आज के समय में ज्यादातर लोगों को बस पैसे चाहिए होते हैं। जो कि जरुरी भी है। परन्तु इंसानियत को तो सब भूल ही चुके हैं। कुछ लोग ऐसे जिनके पास इतना पैसा है कि वह अपनी जरूत की इच्छा को पूरा करने के बाद फिजूल में पैसे खर्च करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं। जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। खाने के लिए खाना नहीं है। फिर भी उनमे इंसानियत है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कुछ समय पहले एक बेघर व्यक्ति का वीडियो सामने आया था जिसमें वह कुत्ते को दूध पीला रहा था। वहीं एक ऐसा ही इंसानियत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेघर व्यक्ति कुत्तों का जन्मदिन बना रहा है।
बेघर व्यक्ति ने सड़क पर रहने वाले कुत्तों का बनाया जन्मदिन, मोमबत्तियां जलाकर काटा केक, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में एक बेघर व्यक्ति कुत्तों के साथ बैठा होता है। कुत्तों के सिर पर टोपी भी होती है। वह कुत्तों का जन्मदिन बनाने के लिए केक भी लाता है। फिर केक में वह मोमबत्ती लगाकर कर कुत्तों के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाता है। फिर केक कट करता है। कुत्ते भी काफी ज्यादा उदास लग रहे हैं। फिर व्यक्ति प्लेट में कुत्तों को केक डालकर देता है और खुद भी खाने लगता है लेकिन फिर वह अचानक से रोने लगता है। कुत्तों को शायद वह बहुत प्यार करता है। उन्हें वह किस भी करता है। सच कहते हैं कुत्ते हमेशा अकेले व्यक्ति का साथ देते हैं।
यूजर्स ने दिए वीडियो पर रिएक्शन
इस इमोशनल वीडियो को सोशल मीडिया पर @Blanco66644360 नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा अभी भी कुछ इंसान हैं जो हमें गर्व से भर देते हैं। वीडियो पर अब तक 290.1K लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इन अद्भुत लोगों के कारण जीवन बेहतर है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कभी-कभी यह मुझे रुला देता है। क्या कमाल का आदमी है। सभी यूजर्स बेघर व्यक्ति की इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।