×

Indian Army Video: 100 साल के अधिकारी मेजर गोविन्द सिंह ने व्हील चेयर से उठकर दी सलामी, सलाम है इनको

Indian Army Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के एक्स ड्रिल इंस्ट्रक्टर सैन्य मेजर गोविन्द सिंह को उनके 100 वे जन्मदिन के अवसर पर मद्रास सैपर्स ने बेंगलुरु में सैन्य मेजर गोविन्द सिंह को सम्मानित किया

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 4 Oct 2022 7:59 AM GMT
X

Anand Mahindra shared viral video:हमारे देश के वीर जवान अपने देश का खुद से भी ज्यादा ख्याल रखते हैं। खुद को चाहे लाख चोटें आ जाए लेकिन मातृभूमि पर एक आंच भी नहीं आने देते हैं। उनकी सांसे भी जाने वाली होती है तब भी वह वतन को हमेशा सलाम करते हैं। देश के वीर जवान किसी भगवान से कम नहीं होते हैं। मातृभूमि के लिए वह अपनी जान भी गवा देते हैं और मरते दम तक वतन की इज्जत करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें देश के सैन्य अधिकारी ने व्हील चेयर से उठकर वतन को सलाम किया। वायरल वीडियो में उनकी हालत ठीक नहीं लग लग रही है । परन्तु वह देश से इतना प्यार करते हैं कि खुद को रोक नहीं पाए।

सैन्य अधिकारी की जज्बे भरी सलामी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के एक्स ड्रिल इंस्ट्रक्टर सैन्य मेजर गोविन्द सिंह को उनके 100 वे जन्मदिन के अवसर पर मद्रास सैपर्स ने बेंगलुरु में सैन्य मेजर गोविन्द सिंह को सम्मानित किया, जैसे ही अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने अपनी व्हीलचेयर से उठकर सलामी दी। जो की एक बहुत बड़ी बात है जिस हालत में वह ढंग से बोल भी नहीं सकते उस हालत में उन्होंने सलामी दी। सलाम है ऐसे देश के वीर जवानों को, वह बार-बार हम आम जनता का अपने जज्बे से दिल जीत लेते हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

आनंद महिंद्रा जाने माने बहुत बड़े बिजनेसमैन है। वह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने ही सैन्य अधिकारी गोविन्द सिंह के जज्बे का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा मेजर ने 7 भारतीय सेना के जनरलों को सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के सम्मान को स्थयी करने की भारतीय परम्परा का निर्देश दिया। जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो पर यूजर्स भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं ये बहुत दिल छू लेने वाली वीडियो थी। दूसरे ने लिखा सर, श्रीमान आनंद महेंद्राजी का तो क्या कहना। वाकहिमें इतने व्यस्त रहनेवाले एक जिंदादिल इंडस्ट्रियलिस्ट में कितना बड़ा मानवीय दिल धड़कता है जो देश में घटती छोटी मोटी घटनाओं का संज्ञान लेते है और उसपर अपनी भावुक प्रतिक्रिया देते है। आनंद महेंद्रजी को हम तहे दिल से अभिनंदन करते है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story