×

Dance Video Viral: विदेश में भारतीय महिलाओं ने किया मजेदार गरबा, वीडियो देख कर आप भी झूम उठेंगे

Viral Dance Video: वायरल वीडियो न्यूयॉर्क का है। जहा दो महिलाएं पुरे जोश के साथ एन्जॉय करते हुए गरबा कर रही है, महिलाएं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर शानदार गरबा कर रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 30 Sep 2022 11:51 AM GMT
X

Garba viral video:हमारे इंडियन कल्चर में कई सारे त्यौहार आते हैं। त्योहारों के आते ही पुरे देश में चारों तरफ रौशनी हो जाती है। सभी लोगों के अपने हिसाब से अलग-अलग रीती रिवाज होते हैं। जैसे कि नवरात्री आते ही लोग गरबा करने के लिए बहुत एक्साइटेड रहते हैं। देश भर में जगह-जगह पर फुल एनर्जी और एन्जॉयमेंट के साथ गरबा किया जाता है। लोग तरह-तरह की जगह पर जाकर गरबा करते हैं। लेकिन गरबा बस भारत तक ही सिमित नहीं है। बल्कि विदेश में भी लोग गरबा करते हैं। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फुल एनर्जी के साथ किया गरबा

वायरल वीडियो न्यूयॉर्क का है। जहा दो महिलाएं पुरे जोश के साथ एन्जॉय करते हुए गरबा कर रही है, महिलाएं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर शानदार गरबा कर रही है। दोनों ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है और इतनी भरी पब्लिक में इंडियन कल्चर को दिखाते हुए मस्त डांस कर रही है। वहां के आस पास के लोग महिलाओं के गरबे को देख भी रहे हैं। महिलाएं गरबा करते हुए बेहद खुश नजर आ रही है। वह बिलकुल भी पब्लिक में डांस करते हुए नहीं शर्मा रही है और अपने देश के कल्चर को बढ़ावा दे रही है। विदेशी लोग चाहे उन्हें जो समझे पर वह दोनों तो अपनी मस्ती में मगन है।

यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन

वायरल वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो को _misthel नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं और वीडियो को काफी ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। वीडियो शेयर कर उस पर लिखा नवरात्री आ रही है और गुज्जू पहले ही थिरकने लगे हैं। वीडियो पर यूजर ने बहुत सारे कमैंट्स भी किये हैं। जिसमें एक ने लिखा ये वहीं है जो विदेश जाकर भी देश के तौर तरीके नहीं भूले हैं। दूसरे ने लिखा गरबा करते हुए ऐसे एनर्जी वो भी विदेश में शायद विदेश में रह कर भी इनको भारत के कल्चर की याद आ रही है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story