×

No Snakes Land: यहाँ साँप नहीं पाए जाते हैं, देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो

No Snakes Land: दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां हैं।यहां तक कि सिर्फ़ ब्राजील में ही इतने सांप मिलते हैं कि यह सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है। वहीं, दूसरी ओर दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां एक भी सांप नहीं हैं।

Akshita Pidiha
Published on: 20 July 2023 12:17 PM GMT
X

No Snakes Land Video: कई ऐसे देश होते हैं जिन्हें किसी जीवों के होने से जाना जाता है। पर कुछ ऐसे भी देश है जहां कुछ जीवों के ना होने से जाना जाता है । दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां साँप नहीं पाए जाते हैं । दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां हैं।यहां तक कि सिर्फ़ ब्राजील में ही इतने सांप मिलते हैं कि यह सांपों के देश के तौर पर जाना जाता है। वहीं, दूसरी ओर दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां एक भी सांप नहीं हैं। जी हां, वो देश आयरलैंड है, जिसमें एक भी सांप नहीं है।आपको जानकर यह आश्चर्य होगा पर यह सच है ।दुनिया में आयरलैंड एक ऐसा देश है।जहां साँप नहीं पाए जाते हैं ।इसके पीछे पौराणिक वजह है।

'आयरलैंड' शब्द की उत्पत्ति ‘EIRE’ से हुई है। यह Irish भाषाई शब्द है।कहा जाता है कि आयरलैंड में सेंट पैट्रिक नाम के एक संत थे। सेंट पैट्रिक ने ईसाई धर्म की रक्षा के लिए देशभर के सांपों को एक साथ घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने सांपों को आयरलैंड से बाहर निकालकर समुद्र में फेंक दिया था। उन्होंने 40 दिन तक भूखे पेट रहकर यह कार्य किया था।

वैज्ञानिक के अनुसार आयरलैंड में कभी भी साँप नहीं थे।जीवाश्म अभिलेख विभाग में भी इस देश में सांपों के होने का रिकॉर्ड नहीं है।

इस वजह से वजह से विलुप्त हो गए सांप

इसके पीछे की एक और कहानी है जिसके मुताबिक़,आयरलैंड में सांप पाए जाते थे, लेकिन बहुत अधिक ठंड होने की वजह से विलुप्त हो गए।इसलिए अब ऐसी थेयोरि बन गयी है कि अधिक ठंड होने की वजह से यहाँ साँप नहीं पाए जाते हैं ।आपको मालूम हो, न्यूजीलैंड में भी सांप नहीं हैं।यहां केवल छिपकली ही पाई जाती हैं।

साँप को पृथ्वी का सबसे ज़हरीला जीव माना जाता है ।यदि आप साँप से डरते हैं तो आप इस देश में आराम से रह सकते हैं ।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Next Story