Palak Mishra Video: अरे-अरे ये जया किशोरी नहीं पलक मिश्रा हैं, जिनका वीडियो करोड़ों लोग देख रहे

Kathavachak Palak Mishra Video: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में जन्मी एक मध्यम परिवार की लड़की पलक आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Vertika Sonakia
Published on: 19 Jun 2023 12:50 PM GMT

Kathavachak Palak Mishra Video: अब तक आपने कथावाचक जया किशोरी के बारे में सुना होगा। आइये जानते है एक ऐसी लड़की के बारे में जो हूबहू जाया किशोरी की तरह दिखती है। वही नैन नक्श और वैसी ही कद काठी। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में जन्मी एक मध्यम परिवार की लड़की आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। 12 वी की पढ़ाई कर रही पलक एक कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर है। सभी पलक की तुलना जाया किशोरी से करते है। लोगो का कहना है की पलक के नैन नक्श पूरे कथा वाचक जाया किशोरी से मिलते है।

पूजा पाठ में है रूचि

पलक अधिवक्ता सतीश मिश्रा की बेटी है। धार्मिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली और ताऊजी के धार्मिक होने के कारण पलक की दिलचस्पी बचपन से पूजा पाठ की ओर बढ़ती गयी। सभी भाई बहनो में पालक का ही पूजा पाठ और पढ़ने लिखने में सबसे अधिक रुझान हुआ। वह आरती पढ़ने के साथ- साथ उसे एक सुरमई अंदाज़ में गति भी है। पलक की उम्र मात्र 17 वर्ष है लेकिन कथा पढ़ना और आरती गाने का अंदाज़ किसी मंझे हुए कथावाचक से कम नहीं है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story