×

Violence Video: देखें कैसे जब भयानक हिंसा के बीच रोते हुए पुलिसकर्मी ने मांगी मदद, वीडियो हुआ वायरल

Ranchi Violence Video: झारखंड में आज जमकर बवाल हुआ। इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी रोते हुए अपने सीनियर्स से मदद की गुहार लगा रहा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 Jun 2022 1:24 AM GMT (Updated on: 11 Jun 2022 1:24 AM GMT)
X

Jharkhand Ranchi Violence Video Viral

Ranchi Violence Video: शुक्रवार को देश के कई शहरों में जुमे की नमाज (Jumme Ki Namaz) के बाद बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। सबसे भीषण विरोध प्रदर्शन झारखंड में देखा गया। राजधानी रांची में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। शहर के मेन रोड एरिया में जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। जिसके चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक किशोर मारा गया।

रांची में हुए इस भीषण उपद्रव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। वायरल वीडियो में पत्थरबाजी (Stone Pelting) के कारण घायल हुआ पुलिसकर्मी रोता होता हुआ अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों (Senior Police Officers) से मदद की गुहार लगा रहा है।

पुलिसकर्मी ने रोते हुए सीनियर अधिकारी से मांगी मदद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दिल हो चुका है। सड़क के एक साइड उपद्रवी तो उसके अपोजिट साइड में पुलिसकर्मी खड़े हैं। उपद्रवी पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी (Stone Pelting On Police) करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी सीनियर अधिकारी से घबराहट में फोन पर बात करते हुए कहता है, देखिए-देखिए पत्थर चल रहा है। सर पत्थर चल रहा है। हमको कमर पर लगा है। पुलिसकर्मी रोते हुए सीनियर अधिकारी से कहता है- जल्दी से फोर्स भेज दीजिए। सर पत्थर चल रहा है।

बता दें कि रांची में ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। शुक्रवार को हुई पत्थरबाजी में रांची के एसएसपी के अलावा कई पुलिस अफसरों को चोटें आई हैं। उपद्रवियों ने इस दौरान बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री नीतिन नवीन पर भी हमला कर दिया था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें वहां से सुरक्षित स्थान पर ले जाने में कामयाब रही।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए हमें फालो करें Google News पर।

Shreya

Shreya

Next Story