TRENDING TAGS :
Video Viral: छोटी बच्ची ने पहली बार सुनी लोगों की आवाज, रिएक्शन देखकर बन जाएगा दिन
Cute Baby Video: वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची जनम से ही बहरी होती है। उसे कभी कुछ सुनाई नहीं देता है। इस दौरान उसे हॉस्पिटल में ले जाया जाता है। वह एक महिला के गोद में बैठी होती है।
Cute Baby Video(video-social media)
Cute Baby Video: दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिन्हे जन्म से ही अपने शरीर में कुछ डिसएबिलिटी होती है। किसी को सुनाई नहीं देता तो कोई अंधा होता है, कोई गूंगा होता है। पर आज के समय में इन सब चीजों का इलाज भी होने लगा है। अगर कोई चल नहीं सकता है तो उनके लिए भी इलाज है। जिन बच्चों का सही समय पर इलाज हो जाता है तो वह ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन लोगों में इसको लेकर जागरूकता की कमी है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें डिसएबिलिटी से जुड़े लोगों को दिखाया जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक क्यूट बेबी का वीडियो वायरल हो रहा है।
सुनने वाली मशीन कान में लगाते ही बच्ची के चेहरे पर आ गई बहुत प्यारी मुस्कान, वीडियो देख कर हो जाओगे इमोशनल
वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची जनम से ही बहरी होती है। उसे कभी कुछ सुनाई नहीं देता है। इस दौरान उसे हॉस्पिटल में ले जाया जाता है। वह एक महिला के गोद में बैठी होती है। वहीं एक और औरत उनके सामने बैठी होती है। शायद वह डॉक्टर है, डॉक्टर बच्ची के कान में सुनाई देने वाला डिवाइस लगाती है। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगती है। फिर जैसे ही मशीन लग जाती है डॉक्टर उसे प्यार से कुछ कहती है। इसके बाद बच्ची को सब सुनाई देने लगता है और वह इतना प्यारा रिएक्शन देती है। जिसे देख कर कोई भी इमोशनल हो जाए। इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर @Gulzar_sahab नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा देखिए बच्ची का रिएक्शन जब उसने पहली बार आवाज सुनी, वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर बहुत ही प्यारे कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस वीडियो ने तो दिन बना दिया, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बच्ची के एक्सप्रेशन देख कर तो रोना आ गया, सभी यूजर्स वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।