×

Video: एक्टर को ही मान लिया भगवान श्री राम, ऐसी फैन फॉलोइंग आज तक किसी की नहीं देखी, वीडियो वायरल

Top Trending Video Viral: वायरल वीडियो में 1990 के दौरान रामायण पर्दे पर दिखाई थी रामनन्द सागर कि रामायण का उस समय हर कोई दीवाना था। जिसमें राम जी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था उनका रोल निभाने वालें अरुण गोविल को लोग आज भी राम जी का अवतार माना करते हैं

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 2 Oct 2022 4:40 AM GMT
X

Arun govil viral video:हर एक्टर्स को चाहने वाले बहुत है। उन्हें पर्दे पर देखना लोग बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि ऐसी इज्जत वह खुद कमाते हैं। वह दिन रात मेहनत करते हैं। ताकी उनके फैंस को उनका कोई भी शो या कोई मूवी कभी बेकार ना लगे और उनको देख कर वह अपना मनोरंजन कर सके, जितना हम उनको स्क्रीन पर देख के एन्जॉय करते हैं। उससे कई गुना ज्यादा मेहनत वह उसे बनाने में लगा देते हैं। फैंस हमेशा अपने पसंदीदा एक्टर को बहुत पसंद करते हैं और इसके साथ-साथ वह उनकी इज्जत भी करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फैन और एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें फैन ने कुछ ऐसा किया जो कभी किसी ने नहीं किया होगा।

अरुण गोविल के छुए पैर

वायरल वीडियो में 1990 के दौरान रामायण पर्दे पर दिखाई थी रामनन्द सागर कि रामायण का उस समय हर कोई दीवाना था। जिसमें राम जी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था उनका रोल निभाने वालें अरुण गोविल को लोग आज भी राम जी का अवतार माना करते हैं और कई लोग तो उनकी पूजा भी करा करते हैं। फैंस उनके कुछ इस कदर दीवाने हैं जो की आप इस वीडियो में देख सकते हैं। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पर एक्टर अरुण गोविल जा रहे होते हैं। तभी उनकी एक बहुत बड़ी फैन उन्हें देखते ही पूरी श्रद्धा से उनके पैर छू ने लग जाती है। जिस प्रकार हम किसी भगवान के मंदिर में पूरी श्रद्धा से भगवान के सामने झुक जाते हैं और हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करते हैं। उसी प्रकार महिला ने अरुण गोविल के सामने हाथ जोड़े और उनके चरण स्पर्श किये। उसके बाद अरुण गोविल ने उन्हें उठाया और उनसे बात करी उनके साथ फोटो भी ली।

वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को @mrsinha_ नामका अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और यूजर्स ने वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दिए है। बता दें कि रामायण को कोरोना काल में फिर से 33 साल बाद टीवी पर दिखाया गया था। शो को डीडी नेशनल पर दिखाया गया था। शो को फिर से दिखाने पर भी 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था और आज भी इस शो को उतना ही पसंद किया जाता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story