Lucknow News: सुरक्षित नहीं लखनऊ नगर निगम कार्यालय, हुआ बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Lucknow News: बारिश होते ही नगर निगम की पोल खुलने लगती है। राजधानी में हो रही बारिश के चलते कपूरथला स्थित नगर निगम जोन-3 के कार्यालय में छत का प्लास्टर और ईटे गिर गईं।

Ashish Pandey
Published on: 22 Aug 2023 7:25 AM GMT
X

Lucknow News: बारिश के चलते कपूरथला स्थित नगर निगम जोन-3 कार्यालय में छत का प्लास्टर व ईटे गिर गईं, बाल-बाल बचे कर्मचारी। मंगलवार को पहले कैश काउंटर की छत गिरी फिर थोड़ी देर बाद कंप्यूटर रूम का प्लास्टर गिरा. कर्मचारी में खौफ में. नगर निगम प्रशासन का कोई अफसर नहीं पहुंचा कार्यालय की जर्जर हालत देखने।

बारिश होते ही नगर निगम की पोल खुलने लगती है। राजधानी में हो रही बारिश के चलते कपूरथला स्थित नगर निगम जोन-3 के कार्यालय में छत का प्लास्टर और ईटे गिर गईं। गनीमत यह रही की इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, कर्मचारी बाल-बाल बच गए। लेकिन इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कपूरथला स्थित नगर निगम जोन-3 के कार्यालय में पहले कैश काउंटर की छत गिरी उसके बाद फिर थोड़ी देर बाद कंप्यूटर रूम का प्लास्टर गिर गया। इससे वहां मौजूद कर्मचारी में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी दहशत में आ गए। वहीं नगर निगम प्रशासन का कोई अफसर कार्यालय की जर्जर हालत देखने नहीं पहुंचा। इसको लेकर कर्मचरियों में काफी रोष है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story