Lucknow: राजधानी में नगर निगम कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, डेथ सर्टीफिकेट बनवाने के नाम पर मांग रहा था 500 रुपए

Lucknow News: वीडियो में नगर निगम के एक कर्मचारी मृत्यु प्रमाणपत्र के नाम पर एक व्यक्ति से रिश्वत ले रहा है।

Anant Shukla
Published on: 2 July 2023 5:30 PM GMT
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में नगर निगम के एक कर्मचारी मृत्यु प्रमाणपत्र के नाम पर एक व्यक्ति से रिश्वत ले रहा है।

बता दें कि रविवार को वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति नगर निगम के कर्मचारी से निवेदन करते हुए दिखाई दे रहा है कि जैसे आप नें पहले पैसे लेकर प्रमाणपत्र बना दिया एक बार फिर से पैसे लेकर बना दीजिए। इसके बाद कर्मचारी मान जाता है और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए पांच सौ रुपए की मांग करता है।

वायरल हो रहा वीडियो नगर निगम लखनऊ के जोन 6 का बताया जा रहा है। लेकिन वीडियो में पैसे का ऑफर युवक द्वारा कर्मचारी को ऑफर दिया जा रहा था। वीडियो में युवक की आवाज काफी धीरे है। इस लिए ध्यान से सुनने पर ही पता चलता है। इससे ये तो ये साफ हो जाता है कि यहां पर कोई भी प्रमाणपत्र आसानी से नहीं बनवाया जा सकता है। कर्मचारी मजबूरी का फायदा उठाने के लिए तत्पर रहते हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story