×

Shark Dance Video: व्यक्ति ने पानी के अंदर किया शार्क के साथ डांस, वीडियो देख कर जाओगे हैरान

Shark Dance Video: वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पानी के अंदर बेबी शार्क के साथ डांस कर रहा है। वह बॉलरूम डांस कर रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 24 Oct 2022 2:57 PM GMT
X

Shark dance video(Video-social media)

Shark dance video: सोशल मीडिया पर आज कल तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी अतरंगी, कभी फनी, तो कभी हैरान कर देने वाले वीडियो। लोग सबसे ज्यादा जानवरों के वीडियो देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी शार्क का वायरल वीडियो देखा है। वह भी किसी व्यक्ति के साथ शायद ही आज से पहले ऐसा वीडियो सामने आया होगा क्योंकि शार्क इतनी खतरनाक होती है कि एक बार में ही इंसान को खा जाए वह दिखने में भी बड़ी विशाल होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। व्यक्ति बिना डरे शार्क के साथ कपल डांस कर रहा है।

वायरल वीडियो में शार्क मजे से शख्स के साथ पानी के अंदर डांस कर रही है, वीडियो देख कर तो कोई भी दंग रह जाए

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पानी के अंदर बेबी शार्क के साथ डांस कर रहा है। वह बॉलरूम डांस कर रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ है। ऐसा करते हुए व्यक्ति को जरा भी डर नहीं लगता है। वह एक्वेरियम में डांस कर रहे हैं। वीडियो में बहुत ही सुन्दर नजारा देखने को मिल रहा है। मछली और इंसान के बीच का प्यार आज पहली बार देखा है। इससे पहले इंटरनेट पर डांस का ऐसा वीडियो कभी नहीं देखा। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग क्या सोचेंगे नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लगता है शार्क को काफी अच्छी ट्रेनिंग दी गई, तभी वह एक दम इंसानों की तरह परफेक्ट डांस कर रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा शार्क ने तो अपने टैलेंट में इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story