Hardoi News: बाइक पर बैठाया और कर दिया रेप! युवती ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Hardoi News: हरदोई में दो युवकों पर एक किशोरी के साथ मक्के की खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी के आरोपों के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Aug 2023 11:07 AM GMT
X

Hardoi News: हरदोई में दो युवकों पर एक किशोरी के साथ मक्के की खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी के आरोपों के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहल्ले तक लिफ्ट देने की बात कहकर बैठाया था बाइक पर

किशोरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही दो युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और खेत में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसको एक मोहल्ले में छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठाया था। किशोरी ने कहा कि वह लोगां के घरों में बर्तन मांजने का काम करती थी। सुबह वह अपने घर से काम पर जा रही थी, तभी दो युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि युवकों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। दो युवक उसे पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजादनगर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठाकर ले गए। जिसके बाद युवकों द्वारा किशोरी के साथ रेप किया गया। उसे काफी देर तक खेत में ही बंधक बनाकर रखा गया। दोनों युवकों ने किशोरी को किसी को भी घटना की जानकारी देने से मना किया। ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से दोनों आरोतिप फरार हैं। पाली थाना प्रभारी गिरीश शुक्ला ने बताया कि किशोरी द्वारा दी गई तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी पश्चिमी ने किशोरी के साथ रेप की घटना को नकारा

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि एक किशोरी ने दो युवकों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। गैंगरेप का कोई भी मामला नहीं है। किशोरी के 164 के बयान में जो भी आरोप लगाए जाएंगे, उसी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story