×

Pakistan Video: पाकिस्तानी लड़की के डांस को शख्स ने किया रीक्रिएट, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Pakistan Video Viral: वायरल वीडियो में मेरा दिल ये पुकारे पर शख्स ने पाकिस्तानी लड़की के डांस परफॉरमेंस को रीक्रिएट किया। डांस करने वाले व्यक्ति का नाम अरसलान खान है। जिसने पाकिस्तानी लड़की के वायरल नृत्य प्रदर्शन को फिर से बनाया।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 22 Nov 2022 8:48 AM GMT
X

Man Dance Video(video-social media)

Pakistan Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें कुछ शादी के होते हैं। तो कुछ रील्स के ट्रेंड को फॉलो कर वीडियो बनाते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग लगा रहा था पाकिस्तानी लड़की का डांस मेरा दिल ये पुकारे सॉन्ग पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा था, बहुत से लोगों ने इनके डांस को रीक्रिएट कर वीडियो भी शेयर किए है। जिसमें से एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के आते ही सब पाकिस्तानी लड़की का डांस भूल कर शख्स का डांस पसंद कर रहे हैं।

पाकिस्तानी लड़की के वायरल नृत्य प्रदर्शन को व्यक्ति ने किया रीक्रिएट, लोगों ने किया वीडियो पसंद

वायरल वीडियो में मेरा दिल ये पुकारे पर शख्स ने पाकिस्तानी लड़की के डांस परफॉरमेंस को रीक्रिएट किया। डांस करने वाले व्यक्ति का नाम अरसलान खान है। जिसने पाकिस्तानी लड़की के वायरल नृत्य प्रदर्शन को फिर से बनाया। वीडियो में एक लड़का लेटे-लेटे व्यक्ति के डांस को एन्जॉय कर रहा है। शख्स बहुत ही एन्जॉय करते हुए डांस कर रहा है। साथ में वह कातिलाना एक्सप्रेशन भी दे रहा है। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। व्यक्ति ने पाकिस्तानी लड़की के डांस को भी फ़ैल कर दिया है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो एक मिलियन से अधिक बार देखा गया, और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह डांस उस लड़की से बेहतर है जो वायरल हुई थी, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही कमाल का डांस और एक्सप्रेशन दे रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story