×

Video Viral: सड़क पर रील्स बना रही थी लड़की, तभी कुछ ऐसा हुआ, देख कर रोक नहीं पाओगे अपनी हंसी

Funny Video Viral: वायरल वीडियो में एक लड़की सड़क पर रील्स बना रही होती है। वह सड़क पर सीधे-सीधे चलती जा रही होती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 11 Nov 2022 2:15 PM GMT
X

Funny Video Viral(video-social media)

Funny Video Viral: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। वह तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। ज्यादातर लोग अपने खाली समय में रील्स ही देखते हैं। या रील्स बनाते हैं। कभी वीडियोस लोग घर में बनाते हैं तो कभी किसी दूसरी जगह पर जाकर, पर कुछ लोग तो ऐसे होते हैं। जो अपनी जान को खतरे में डालकर भी वीडियो बनाते हैं। जैसे वह कुछ खतरनाक स्टंट करते हैं। या फिर उनके साथ ऐसा ही कोई खतरनाक हादसा हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की सड़क पर रील्स बनाती है और फिर अचानक से डर जाती है।

वीडियो बनाते समय लड़की के सामने आया बन्दर, फिर जो हुआ, उसे देख कर काबू नहीं कर पाओगे अपनी हंसी

वायरल वीडियो में एक लड़की सड़क पर रील्स बना रही होती है। वह सड़क पर सीधे-सीधे चलती जा रही होती है। तभी उसके सामने बन्दर आ जाता है। जिसे वह देख तो लेती है। परन्तु उसे लगता है कि बन्दर उसके पास नहीं आएगा, लेकिन जैसे ही वह बन्दर तक चलकर आती है। तभी वह बन्दर उसके पीछे भागने लगता है। लड़की बन्दर को अपनी ओर आता देख वह बहुत डर जाती है और वहां से भागने लगती है। लेकिन कमाल की बात यह है। जिस तरह से लड़की वहां से भागती है। यह सब देख कर तो किसी को भी हंसी आ जाए। लड़की की वीडियो बनाने की स्टाइल उतर जाती है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा आश्चर्य, वीडियो पर अब तक 23 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बंदर को बंदरिया पसंद आ गई, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ऐ दीदी डर गई दीदी डर गई, सभी लोग वीडियो पर हंसने वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story