×

MS Dhoni का वीडियो बनाने पर ट्रोल हुई एयर होस्टेस, यूजर्स को नहीं पसंद आई ये हरकत

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनकी एयर होस्टेस फैन ने शेयर किया है।

Shreya
Published on: 31 July 2023 5:10 PM IST
X

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग (Dhoni Fan Following) में जरा भी कमी नहीं आई है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में उनके फैंस हैं। धोनी खुद तो सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव नहीं रहते, लेकिन अक्सर फैंस उनके संग फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो (MS Dhoni Video) सामने आया है।

एयर होस्टेस ने चुपके से कैप्चर किया वीडियो (MS Dhoni Video)

वीडियो में धोनी फ्लाइट में सोते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी उनके एक फैन ने कैमरे में कैप्चर किया है। उनकी फैन कोई और नहीं बल्कि फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस (Air Hostess) ही थी, जिसने सोते वक्त धोनी का चुपके से वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में एयर होस्टेस की खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही है। वीडियो में धोनी के बगल उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) को भी देखा जा सकता है, जो कि अपने फोन में बिजी नजर आ रही हैं।

वीडियो पर यूजर्स की अलग अलग राय

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग अलग टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही इस पर जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। कई लोगों ने इसे फैन मोमेंट बताया है। कई ने धोनी से मिलने पर एयर होस्टेस को लकी बताया है। वहीं कई अन्य लोगों का कहना है कि यह धोनी की प्राइवेसी का उल्लंघन है। हालांकि कई सारे यूजर्स ऐसे हैं जो एयर होस्टेस को सपोर्ट कर रहे हैं।



Shreya

Shreya

Next Story