×

Noida News: खौफनाक वारदात! युवक को चाकूओं से गोदा, फिर बाइक में बांधकर घसीटा, देखें डराने वाला वीडियो

Noida News: नोएडा जनपद से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवकों ने पहले रिक्शा चालक की चाकूओँ सो गोदकर हत्या कर दी, इसके बाद बाइक से बांधकर पूरे गांव में घुमाया।

Jugul Kishor
Published on: 21 Jan 2024 6:39 AM GMT (Updated on: 21 Jan 2024 7:19 AM GMT)
X

खौफनाक वारदात का वायरल हो रहा वीडियो (सोशल मीडिया)

Noida News: नोएडा जनपद के सेक्टर-94 कोतवाली क्षेत्र के बरौला से खौफनाक वारदात सामने आई है। आपसी रंजिश में एक रिक्शा चालक की चाकूओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने बेखौफ होकर युवक को बाइक बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद युवक को पुलिस चौकी के सामने ले जाकर फेंक दिया। आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। घटना शनिवार दे रात 11 बजे की बतायी जा रही है, घटना के बाद गांव में तनाव देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बदायूं का रहने वाला है मृतक युवक

मृतक युवक मेहंदी हसन की पत्नी नजमा ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के इस्लानगर के गांव मोहन नगला के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से नोएडा में रह रहे हैं। उनके चार बच्चे हैं। पति ई-रिक्शा चलाते हैं, जबकि वह सोसायटी के कई घरों में झाड़ू पोछा करती हैं।

आरोपियों ने इसलिए उठाया खौफनाक कदम

नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने कहा कि साल 2018 में मृतक मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मारा था। इसमें वह घायल हो गए थे। मेहंदी हसन के खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से अनुज मेहंदी हसन से रंजिश रखता था। पिछले दिनों कोर्ट से मेहंदी हसन के खिलाफ वारंट भी जारी होने की बात हुई। मेहंदी हसन और अनुज के बीच कई बार कहासुनी हुई। इसी मसले पर दोनों में तनाव बढ़ा हुआ था। शनिवार रात को भी इसी मसले पर दोनों भिड़े थे। इसके बाद नितिन के साथ आए अनुज ने मेहंदी को चाकू मार दिया। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि दोनों आरोपियों आरोपियों ने खुद ही सरेंडर कर दिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story