×

Video Viral: औरतों ने ऐसी जगह किया गरबा, देख कर आप भी चौंक जाएंगे !

Video Viral: वायरल वीडियो में कुछ लेडीज ने मुंबई की लोकल ट्रैन में मजे से गरबा कर रही है। अब तक आपने गरबा करते हुए लोगों को हमेशा मैदान में देखा है या कोई ऐसा गरबा करने के स्थान पर ही देखा होगा।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 28 Sep 2022 1:58 PM GMT
X

Garba in Mumbai train:नवरात्रि सीजन आते ही सबको गरबा करने का क्रेज तो चढ़ ही जाता है। महिलाए अपना कीमती समय निकाल कर गरबा करने जाती ही है। चाहे कोई व्यक्ति बीमार हो या बुड्ढा हो या किसी कारण वह चल फिर नहीं सकता हो वह साल में एक बार आने वाले इस उत्सव में गरबा तो जरूर ही करता है। सभी अपनी पूरी एनर्जी लगा कर और बहुत एन्जॉय करके गरबा करते हैं। ज्यादा गरबा करने का क्रेज महिलाओं में होता है। इस त्यौहार में एक और चीज़ अच्छी होती है सभी अपना कीमती वक्त निकाल कर एक दूसरे के साथ एन्जॉय करते हैं। खुशियां बनाते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं ने गरबा करने के लिए जगह भी ऐसी देखी जिसे देख कर आप भी गरबे के क्रेज को समज जाएंगे

मुंबई की ट्रैन में किया जबरदस्त गरबा

वायरल वीडियो में कुछ लेडीज ने मुंबई की लोकल ट्रैन में मजे से गरबा कर रही है। अब तक आपने गरबा करते हुए लोगों को हमेशा मैदान में देखा है या कोई ऐसा गरबा करने के स्थान पर ही देखा होगा। परंतु इन महिलाओं ने तो गरबा करने की जगह ही बदल दी और पब्लिक प्लेस में बिना किसी शर्म के जोर-जोर से गाना गाते हुए गरबा कर रही है। बता दें कि ये महिलाओं का बहुत बड़ा ग्रुप है। जिसमें सभी महिला बिना रुके फुल क्रेज के साथ डांडिया कर रही है। वीडियो को देख कर ही पता चल रहा है कि सभी महिलाएं कितनी खुश है और कितने कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रही है ट्रैन के बाकी सारे लोग महिलाओं के वीडियो बना रहे हैं।

यूजर्स को भी बेहद पसंद आया वीडियो

वीडियो में महिलाओं को गरबा करता देख सभी यूजर्स का भी गरबा करने का मन हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया है। अब तक वीडियो तेजी से वायरल भी हो चूका है। महिलाओं के गरबे करने के जज्बे को देख कर बाकी और भी लोग गरबा करने को त्यार हो गए है। यूजर्स ने कहा सभी को इस तरहा ही मौज मस्ती से हर त्यौहार को मनाना चाहिए और दिल खोल कर गरबा तो जरूर ही करना चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story