×

Bollywood Video Viral: 63 साल की नीना गुप्ता ने किया सालसा डांस, जबरदस्त वीडियो हुआ वायरल

Bollywood Video Viral: 63 साल की उम्र में अब एक्ट्रेस सालसा डांस कर रही है। एक्ट्रेस घर में ही सालसा डांस कर रही है, वह डांस करते हुए काफी एन्जॉय कर रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 1 Dec 2022 12:31 PM GMT
X

Bollywood Neena Gupa Video Viral (video-social media)

Bollywood Video Viral: नीना गुप्ता बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस है जिनका कोई जवाब नहीं है। वह जो भी करती है, जो भी पहनती वह ट्रेंड बन जाता है। इनको देख कर कोई भी बता नहीं सकता की यह 63 साल की है। 63 साल की उम्र भी एक्ट्रेस अपने आप को एक दम फिट रखती है, नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नीना सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुडी हर चीज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। फैंस भी इनकी पोस्ट का इंतज़ार करते रहते हैं, एक्ट्रेस भले ही 63 साल की हो परन्तु वह अभी भी अपने फैशन और खूबसूरती के मामले में अन्य जवान अभिनेत्रियों को अभी भी हरा सकती है। हाल ही में एक्ट्रेस का न्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब एक्टिंग के बाद यंग एक्ट्रेस को नीना गुप्ता सालसा में भी देने वाली है टक्कर

दरअसल अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने डांस का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह लोगों को हैरान कर रही है, 63 साल की उम्र में अब एक्ट्रेस सालसा डांस कर रही है। एक्ट्रेस घर में ही सालसा डांस कर रही है, वह डांस करते हुए काफी एन्जॉय कर रही है। लेकिन मजे की बात ये है कि नीना को ऐसे डांस करता देख कोई भी उन्हें ज्यादा उम्र की नहीं कह सकता है। उनकी एनर्जी देख कर तो ऐसा लग रहा है, वह आज भी कई यंग एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती है। अब एक्टिंग के बाद एक्ट्रेस को सालसा का नया चस्का चढ़ा है।

इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने ही शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा सालसा, वहीं वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा नीना जी हर दिन आप कुछ और अद्भुत और हटकर कुछ ऐसा करती रहती हैं जो कई लोगों को प्रेरित करता है। आप एक ऐसी प्रेरक महिला हैं। हमेशा कुछ नया सीखते रहें। और आप हमेशा की तरह कमाल की लग रही हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story