×

Nora Fatehi Video: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के स्टेडियम में पहुंची नोरा फतेही, किया जबरदस्त डांस

Nora Fatehi Video: वायरल वीडियो कतर के स्टेडियम का है, जहां नोरा फतेही 29 नवंबर, 2022 को होने वाले फीफा फैन फेस्टिवल में पर्फॉर्म भी कर रही हैं। वह अपने ही सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 29 Nov 2022 6:45 AM GMT
Nora Fatehi Video
X

Nora Fatehi Video(video-social media)

Nora Fatehi Video: बॉलीवुड डांसिंग क्वीन और अपने डांसिंग मूव्स से सबके दिलों को धड़काने वाली नोरा फतेही के लाखों फैंस दीवाने हैं। इनकी एक झलक देखने के लिए फैंस काफी इंतज़ार करते हैं। वह अपने काम के साथ-साथ फिटनेस पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देती है। इस बात को लेकर भी सभी फैंस बहुत खुश थे कि 29 नवंबर को फीफा वर्ल्ड कप नोरा फतेही अपना जादू चालने वाली है और ये इंतज़ार फैंस का खत्म हुआ, दरअसल सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह फीफा वर्ल्ड कप 2022 के स्टेडियम में अपना लाइव परफॉरमेंस दे रही है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के स्टेडियम में नोरा फतेही ने किया लाइव डांस, फुल एनर्जी देख फैंस हुए दीवाने

वायरल वीडियो कतर के स्टेडियम का है, जहां नोरा फतेही 29 नवंबर, 2022 को होने वाले फीफा फैन फेस्टिवल में पर्फॉर्म भी कर रही हैं। वह अपने ही सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है। बता दें कि नोरा फतेही यहां कोई लाइव परफॉरमेंस नहीं करने आई है, बल्कि कतर के फुटबॉल स्टेडियम में नोरा मैच देखने पहुंची हैं। इसी दौरान उनका गाना बजने पर, वह बहुत ही जबरदस्त डांस करना शुरू कर देती है। वहां बैठी सभी ऑडियंस उनके डांस का वीडियो भी बनाती है और एन्जॉय भी करती है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर नोरा के फैन पेज ने ही शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा #FifaWorldCup स्टेडियम में #NoraFatehi को अपने ही गाने पर गाते हुए देखना एक अद्भुत अहसास है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं, यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इनके डांस का तो हर कोई दीवाना है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या कमाल की एनर्जी है। बहुत ही ज्यादा मस्त हो मेम आप, सभी यूजर्स नोरा फतेही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story