×

Video Viral: बर्फ में लोटपोट होकर मस्ती करते दिखा पांडा, वीडियो देख कर हो जाएगा दिल खुश

Panda Video Viral: वायरल वीडियो में एक क्यूट भालू मस्ती करता हुआ दिखा रहा है। बर्फ के अंदर मजे से लोटपोट हो रहा है, वह बर्फ के ढेर में काफी मजा कर रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 27 Nov 2022 12:33 PM GMT
Panda Vide
X

Panda Vide(video-social media)

Panda Video Viral: सोशल मीडिया पर जानवरों के अनेक वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कुत्तो के वीडियो देखने को मिलते हैं। वैसे तो सबके अनेक जानवर मन पसन्द होते हैं, परन्तु एक जानवर ऐसा है जो शायद सभी को पसनद होगा ये जानवर देखने में बहुत ही ज्यादा क्यूट होता है और ये जानवर है पांडा जितना ये देखने में क्यूट होता है। उतनी ही इसकी हरकते भी, यह बहुत ही ज्यादा आलसी होते हैं। जिसकी वजह से ये हमेशा सोते हुए ही दीखते हैं, लेकिन फिर भी ये क्यूट लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर क्यूट भालू का वीडियो वायरल हो रहा है।

बर्फ में आलसी पांडा को मस्ती करता देख यूजर्स के चेहरे पर आ जाएगी स्माइल, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में एक क्यूट भालू मस्ती करता हुआ दिखा रहा है। बर्फ के अंदर मजे से लोटपोट हो रहा है, वह बर्फ के ढेर में काफी मजा कर रहा है। ऐसा करते हुए वह अपने लिए एक बिल भी बना रहा है। अपने हाथ पर गिरी हुई बर्फ को भी भालू मजे लेते हुए खा रहा है वह ऐसा करते हुए किसी पर ध्यान नहीं दे रहा है। वह बस अपने मन में ही बहुत खुश है सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पांडा का वीडियो देखना यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। यह पांडा भी अपने मस्ती भरे अंदाज से सबका दिल जीत रहा है।

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर Buitengebieden नामक अकाउंट ने शेयर किया है, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा वे जंगली में जीवित नहीं रह सकते, वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स पांडा का वीडियो बेहद पसंद कर रहे हैं, वीडियो पर यूजर्स क्यूट रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा यकीन करना मुश्किल है कि प्यारे भालू वास्तव में कितने क्यूट होते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यदि लोग अपने पास के जंगलों को नहीं मिटाते हैं तो पांडा जंगल में अच्छा से रह सकते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story