×

Pandit Shiv Kumar Sharma का निधन, संतूर को नई ऊंचाइयां दीं, किडनी की बीमारी से पीड़ित

Network
Report NetworkPublished By Ramkrishna Vajpei
Published on: 10 May 2022 1:40 PM GMT
X

Pandit Shiv Kumar Sharma भारतीय प्रख्यात संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन हो गया है। 84 वर्षीय पंडित कुमार शर्मा बीते करीब 5-6 महीनों से गुर्दे सम्बंधी बीमारी से बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टरों के मुताबिक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हृदय गति रुकने से हुई है तथा हृदय गति रुकने का कारण भी गुर्दे की बीमारी से आ रही समस्या बताया गया है। संतूर वादन के ज़रिए दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त करने के साथ ही शिव कुमार शर्मा ने कई लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में संगीत भी दिया है।

पंडित शिव कुमार शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय वाद्य यंत्र संतूर को वैश्विक लोकप्रियता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पंडिर शिव कुमार शर्मा ने संगीत में अपनी अद्भुत समझ और कला के दम पर भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। बॉलीवुड जगत में संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा और बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी सबसे अबतक कि सबसे हिट संगीत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। पंडित शिव कुमार शर्मा का आगामी 15 मई को एक संगीत समारोह आयोजित होने वाला था लेकिन इससे महज चंद दिनों पहले ही पंडित जी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। लोगों ने पंडित शिव कुमार शर्मा के संगीत को अबतक बखूबी जिया हैं लेकिन फिर भी उनके आखिरी संगीत समारोह का गवाह ना बन पाने को लेकर सबके भीतर हमेशा एक मलाल रहेगा।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story