×

Video Viral: मालिक के साथ व्हाट्सऐप चैट कर रहा यह तोता, चोंच से करता है टाइपिंग, वीडियो वायरल

Trending Video Viral: वायरल वीडियो में एक तोता तेज स्पीड से व्हाट्सऐप पर मैसेज टाइप कर रहा है। दरअसल तोते का मालिक फ़ोन चला रहा होता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 4 Nov 2022 12:38 AM GMT
X

Parrot Video Viral(video-social media)

Parrot Video Viral: सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ-साथ पक्षियों के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा तोते को पसंद किया जाता है। तोता बहुत चतुर होता है और काफी फुर्तीला भी वह हर चीज बहुत आसानी से सिख जाता है। अगर पालतू है तो वह इंसानों की भाषा भी बोलने लगता है। वह इंसानों की तरह हरकते भी करते हैं। दिखने में भी बहुत ज्यादा सुन्दर होते हैं। सोशल मीडिया पर हाल में एक सुन्दर और चालाक तोते का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी चोंच से फ़ोन का चला रहा है।

तोता कर रहा है व्हाट्सऐप पर चैट, वीडियो देख कर नहीं होगा अपनी आंखो पर यकीन

वायरल वीडियो में एक तोता तेज स्पीड से व्हाट्सऐप पर मैसेज टाइप कर रहा है। दरअसल तोते का मालिक फ़ोन चला रहा होता है। तभी तोता भी उसके ही फ़ोन में देखता है और टाइपिंग वाली जगह से तेज-तेज मैसेज टाइप करने लगता है। ऐसी टाइपिंग स्पीड तो बहुत कम व्यक्तियों की होती है। तोते ने तो कमाल कर दिया, वीडियो के अंत में मालिक खुद भी टाइप करना चाहता है लेकिन तोता मालिक को अपनी चोंच से डरा देता है। तोता बहुत ही ज्यादा समझदार लग रहा है और बहुत ज्यादा शरारती भी लग रहा है।

यूजर्स हुए हैरान

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर @Gulzar_sahab नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कितना टैलेंटेड है यह तोता, यूजर्स वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या समझदार तोता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा तोते काफी शैतान और समझदार होते हैं यह सिर्फ सुना ही था आज देख भी लिया।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story