×

Video Viral: तोते पर हुआ कुत्तों की संगत का असर, फिर जो उसने किया, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Video Viral: वायरल वीडियो में कुत्ते शांति से अपनी जगह पर बैठे हैं। लेकिन तभी एक दम से उनके भौकने की आवाज सुनाई देने लगती है। परन्तु कुत्ते तो शांत होते हैं। उनकी यह आवाज वहां मौजूद सफेद तोता निकालता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 10 Nov 2022 9:30 AM GMT
X

Parrot Video Viral(video-social media)

Parrot Video Viral: सभी लोग आज के समय पक्षी हो या जानवर सभी को अपने घर में रखते हैं। सबको कोई ना कोई पालतू पशु-पक्षि चाहिए होता है। इससे उनका मन लग जाता है। और पशु-पक्षियों को एक और परिवार भी मिल जाता है। कुछ लोग इनसे बहुत प्यार करते हैं तो वहीं कुछ लोग इनकी कदर नहीं करते हैं। आपने बहुत से घर में पशु-पक्षियों को एक साथ पालते हुए देखा होगा। यह समझदार भी होते हैं यह एक दूसरे के दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। यह तो आपने सुना ही होगा की संगत का असर जानवर हो या इंसान सब में आता है। इस वायरल वीडियो में आप ये देख भी सकते हैं।

तोते में आय कुत्तों का असर, भौंकता हुआ नजर आने लगा तोता, वीडियो देख कर उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो में कुत्ते शांति से अपनी जगह पर बैठे हैं। लेकिन तभी एक दम से उनके भौकने की आवाज सुनाई देने लगती है। परन्तु कुत्ते तो शांत होते हैं। उनकी यह आवाज वहां मौजूद सफेद तोता निकालता है। यह सुनकर एक बार के लिए कोई भी हैरान हो जाए, लेकिन यह सत्य वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं। कि कैसे तोता कुत्तों की आवाज निकाल रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि तोते किसी भी आवाज को कॉपी कर लेते हैं पर इंसानों की आवाज निकालते हुए तो उन्हें देखा ही होगा लेकिन कुत्ते की तरह भौकते हुए पहली बार ही देखा होगा। लगता है तोते में कुत्तों का असर आ गया है।

यूजर्स ने किया वीडियो पसंद

तोते के मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया @Gulzar_sahab नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा संगत का असर, वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा तोते ने तो कमाल कर दिया ऐसा तो पहली बार देखा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा फिर तो कुत्ते भी तोते की आवाज निकालना सिख गए होंगे, कमाल है। सभी यूजर तोते की टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story