×

Video Viral: लंदन की सड़कों पर शख्स ने गाया ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया, वीडियो देख कर मन हो जाएगा शांत

Video Viral: वायरल वीडियो लंदन का है। जिसमें एक व्यक्ति गिटार बजाते हुए ब्रह्मास्त्र मूवी का गाना केसरिया गा रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 3 Nov 2022 1:37 PM GMT
X

London Viral Video(video-social media)

London Viral Video: सोशल मीडिया पर देश, विदेश के सारे वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हे यूजर्स देख कर बहुत खुश होते हैं। ज्यादातर सोशल मीडिया पर यहीं देखने को मिल रहा है कि विदेश में भारतीय गाने बजते हैं। जिन्हे देख कर काफी अच्छा लगता है। विदेश में भारत के तौरतरीके तक चर्चे में है। हर कोई वहां भारतीय रस्मे कर रहा है। जो कि एक बहुत अच्छी बात है। विदेशी लोगों को भारतीय ट्रेडिशन बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर हाल ही में लंदन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें व्यक्ति लंदन की सड़कों पर बैठ कर केसरिया गाना गा रहा है।

शख्स ने लंदन में सडकों के किनारे बैठ कर गाया ब्रह्मास्त्र मूवी का गाना, लोगों ने लगाई भीड़

वायरल वीडियो लंदन का है। जिसमें एक व्यक्ति गिटार बजाते हुए ब्रह्मास्त्र मूवी का गाना केसरिया गा रहा है। जिसका गाना सुनने के लिए लोगों ने सड़क पर बहुत भीड़ लगा रखी है। सभी लोग गाना गाते हुए शख्स का वीडियो बना रहे हैं। सभी लोग व्यक्ति के साथ गाना गाने में साथ दे रहे हैं। वहां के लोग भी हिंदी गाने को गा रहे हैं। वह भी लाइन तो लाइन, सभी व्यक्ति के गाने को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ लोग तो डांस भी कर रहे हैं। क्योंकि व्यक्ति बहुत ही मधुर आवाज में गाना गा रहा है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 25 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आए है। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा देख कर अच्छा लगा कि विदेशी लोग भारतीय गानो को पसंद करते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बंदे ने तो कमाल का गाना गाया, शख्स की स्माइल ने तो दिल जीत लिया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story