Saharanpur News: सादी वर्दी में गश्त कर रही पुलिस, सहारनपुर मंडल में बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता

Saharanpur News: हरियाणा की घटना के मद्देनजर उसके आसपास के जनपदों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा से सटे सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर शहर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।

Neena Jain
Published on: 2 Aug 2023 9:13 AM GMT
X

Saharanpur News: हरियाणा की घटना के मद्देनजर उसके आसपास के जनपदों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा से सटे सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर शहर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। जो अराजक तत्व और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। यह जानकारी देते हुए डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि हरियाणा की घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन दृष्टि पहले से ही चलाया जा रहा था।

अब सादे वर्दी में पुलिसकर्मी जनपदों में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद शामली से करनाल और पानीपत जनपद लगते हैं जबकि सहारनपुर से करनाल और यमुनानगर की सीमा लगती है। ऐसे में सहारनपुर मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह सुरक्षा की दृष्टि से जारी किया गया है, साथ ही पड़ोसी राज्य के जनपदों से बॉर्डर के संबंध में एक दूसरे से लगातार संपर्क में रखा जा रहा है। ताकि अराजक तत्वों पर निगाह रखी जा सके और उनको पकड़ा जा सके। डीआइजी ने कहा कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है, इंटेलिजेंस के पास जो भी सूचनाएं हैं, वे एक दूसरे से शेयर की जा रही हैं। बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। दोनों राज्यों की पुलिस आपस में सामंजस्य स्थापित कर चेकिंग अभियान चला रही है।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story