Police Video Viral: तार में फसे कबूतर को पुलिसकर्मी ने इस तरह बचाया, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Police Viral Video: वायरल वीडियो में एक कबूतर मेट्रो स्टेशन पर लगे तार में फस जाता है। जिसके बाद कबूतर वहां से निकलने की पूरी कोशिश करता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 1 Nov 2022 11:12 AM GMT
X

Police Viral Video(video-social media)

Police Viral Video: सोशल मीडिया पर अधिकारियो के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें कभी वह किसी इंसान की जान बचाते है, तो किसी में वह जानवर की, अपने कर्तव्य का यह लोग हमेशा पालन करते हैं। चाहे वह ड्यूटी पर हो या ऑफ पर हो वह अपनी इन्सानित निभाना कभी नहीं भूलते हैं। वह अगर किसी को भी मुसीबत में देख लेते हैं तो मदद के लिए हमेशा त्यार रहते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी तड़पते हुए कबूतर को बचाता है।

कबूतर को तड़पता देख, पुलिस कर्मी ने बचाई उसकी जान, देखे वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक कबूतर मेट्रो स्टेशन पर लगे तार में फस जाता है। जिसके बाद कबूतर वहां से निकलने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन वह वहां से आजाद नहीं हो पाता है। इसी बीच पुलिसकर्मी उसे देख कर खुद को रोक नहीं पाता है और वह उसे बचाने की पूरी कोशिश करता है। पुलिसकर्मी दिवार की मदद से चढ़ता है। वहां खड़े लोग भी पुलिस वाले की सहायता करते हैं। फिर वह उस कबूतर को बचा लेता है और उस पर लगे सारे तार भी हटा देता है। उसके बाद कबूतर अपने आप उड़ जाता है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस नेक दिल इंसान के वीडियो को सोशल मीडिया पर ज़िन्दगी गुलज़ार है' नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं होता सलाम है इस पुलिसकर्मी को, वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उन लोगों को भी सलाम जो पुलिसकर्मी को उठा हुए थे. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा पुलिस वाले की इंसानियत ने दिल जीत लिया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story