×

Pune News: दिल्ली जैसा हत्याकांड होते-होते बचा, युवक ने चाकू से किया वार तो दौड़ पड़े लोग

Pune News: पुणे में दिल्ली साक्षी हत्याकांड जैसी घटना होते होते बच गई। एक युवक ने युवती को बात न करने पर चाकू लेकर दौड़ा लिया। गनीमत रही कि लोगों ने युवती को बचा लिया।

Snigdha Singh
Published on: 27 Jun 2023 12:42 PM GMT
X

Pune News: पुणे के सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में एक 19 वर्षीय महिला पर 21 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया। आरोपी और पीड़िता पूर्व सहपाठी हैं। यह घटना तब हुई जब महिला ने अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल चलाते समय आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से पीड़िता पर चाकुओं से वार कर दिया। पहला ही वार करने पर आस-पास के लोगों ने लड़के को दौड़ा लिया। दौड़ते हुए युवकी गिर गई, लोगों ने मदद की। पुणे पुलिस डीसीपी, संदीप गिल के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story