×

Bhagwant Mann Boat: बाल-बाल बचे पंजाब CM भगवंत मान, नदी पार करते समय डगमगाई नाव, देखें वीडियो

Bhagwant Mann Boat: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शाहकोट के निकट सतलुज दरिया के बांध में आई दरार का जायजा लेने के लिए नाव से जा रहे थे। नाव जब बीच पानी में पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। नाव इधर उधर डगमगाने लगी।

Jugul Kishor
Published on: 15 July 2023 8:58 AM GMT (Updated on: 15 July 2023 9:30 AM GMT)

Bhagwant Mann Boat: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शुक्रवार को बाल बाल बच गए। दरअसल, मान शाहकोट के निकट सतलुज दरिया के बांध में आई दरार का जायजा लेने के लिए नाव से जा रहे थे। नाव जब बीच पानी में पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। नाव इधर उधर डगमगाने लगी। नाव में सवार लोगों के बीच में हडकंप मच गया। नाव में इस दौरान सीएम भगवंत मान के साथ कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह तथा राज्ससभा सदस्य संत बलबीर सिंह भी मौजूद थे।

इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मोटर बोट बीच नदी में पहुंचते ही धुआं छोड़ने लगती है, इसके बाद नाव हिचकोले खाने लगती है। गनीमत यह रही है नाव पलटने से बच गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर ने मोटर बोट को कंट्रोल किया। बताया जा रहा है कि मोटर बोट में ज्यादा लोगों के सवार हो जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story