×

Banda News: बकरी चराने गई 10 वर्षीय मासूम से रेप, आरोपित गिरफ्तार

Banda News: गांव में बकरी चराने के लिए घर से खेत की तरफ गई 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

Anwar Raza
Published on: 8 Aug 2023 5:18 PM GMT
X

Banda News: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और नारी सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। जनपद के कमासिन थाना अंतर्गत के एक गांव में बकरी चराने के लिए घर से खेत की तरफ गई 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम खून से लथपथ घर पहुंची और मां की आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Anwar Raza

Anwar Raza

Next Story