Video Viral: रावण ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को सिखाया रूल्स, मुंबई पुलिस ने शेयर किया वीडियो

Video Viral: वीडियो में रावण अपने 10 सिर के साथ सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 7 Oct 2022 12:47 AM GMT
X

mumbai police share video:सेफ्टी रूल्स तो सभी को पता होते हैं। लेकिन हर कोई उन्हें फॉलो नहीं करता है। जितने चाहे उतने ट्रैफिक रूल्स बना लो लोग उनसे बचने का तरीका सोच लेंगे लेकिन उन्हें कभी फॉलो नहीं करेंगे। ये जानते हुए भी कि ये रूल्स उनकी सेफ्टी के लिए बनाए गए है। चाहे कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति भी हो वह भी इन रूल्स को नहीं मानता है। कोई हेलमेट नहीं पहनता तो कोई सीट बेल्ट नहीं लगाता है। कोई सिगनल तोड़ देता है। हेलमेट का उपयोग उनकी रक्षा के लिए ही होता है लेकिन वह इसे बोझ समझ कर नहीं पहनते हैं। जिसकी वजह से वह किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं। दसहरा के दिन मुंबई पुलिस ने सभी लोगों को एक अच्छा मैसेज दिया है।

लंकापति रावण ने दिया मैसेज

वीडियो में रावण अपने 10 सिर के साथ सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एक बुजुर्ग महिला बालकनी से रावण को आवाज देती है और कहती है अरे भाई संभाल कर उसके बाद रावण उन्हें ठीक होने का इशारा करते हैं और अपने दस सिर के साथ बाइक पर सवार होकर चले जाते हैं। इस बीच रावण ट्रैफिक सिगनल पर रुक जाते हैं। उसके बाद रावण के बगल में एक सख्श स्कूटर पर होता है। वह भी बिना हेलमेट के फिर रावण उसे देख कर इशारा करता है। लेकिन व्यक्ति समझता नहीं है फिर रावण उसे कहता है कि मेरे पास दस सिर है और आपके पास सिर्फ एक इसलिए हेलमेट पहने और अपने आपको सुरक्षित रखे।

वीडियो मुंबई पुलिस ने खुद शेयर किया है। ताकि मुंबईवासी बाइक चलाते हुए हेलमेट हमेशा पहने। लंकापति रावण के जरिए ये मैसेज दिया गया है। तो हमें मैसेज को समझना चाहिए ये वीडियो बिलकुल भी फनी नहीं है क्योंकि इसके जरिए बहुत लोगों का परिवार बिखरने से रुक सकता है। किसी की जान जाने से बच सकती है। अगर आप इस वीडियो को समझेंगे तो, सिर्फ हेलमेट ही नहीं हमें सारे ट्रैफिक रूल्स हमेशा फॉलो करना चाहिए। इसी में हमारी भलाई है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story